Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. आसमान से बरसे बर्फ के गोले, अचानक हुई बारिश से हुआ अफरा-तफरी का माहौल; गाड़ियों के शीशे चूर-चूर

आसमान से बरसे बर्फ के गोले, अचानक हुई बारिश से हुआ अफरा-तफरी का माहौल; गाड़ियों के शीशे चूर-चूर

By Kalpna Pandey 
Updated Date

उत्तराखंड के हरिद्वार में शुक्रवार, 9 अक्टूबर को अचानक मौसम बदलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह भारी बारिश के बीच तेज ओलावृष्टि शुरू हो गई। आसमान से बड़े-बड़े ओले गिरते देख सड़कों पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग ओलों से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए।

पढ़ें :- सोनौली में विदेशी कद्दू बीजों की तस्करी का भंडाफोड़, 260 बोरी बरामद

अचानक हुई ओलावृष्टि से मची अफरा-तफरी

हरिद्वार में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ था। आसमान में बादल छाए रहने के साथ रुक-रुककर बारिश हो रही थी। इसी दौरान अचानक बड़े आकार के ओले गिरने लगे। ओलावृष्टि इतनी तेज थी कि लोगों को खुले स्थानों पर रुकना मुश्किल हो गया। स्थानीय स्तर पर कई वाहनों के शीशे टूटने की जानकारी भी सामने आई है।

पढ़ें :- CJP Jantar Mantar Protest : नई दिल्ली-निजामुद्दीन आने वाली 66 ट्रेनें रद्द, कहीं आपकी ट्रेन भी तो इस सूची में नहीं?

घरों और सोलर पैनल को भारी नुकसान 

ओलावृष्टि के कारण वाहनों के अलावा घरों की खिड़कियों के शीशे और छतों पर लगे सोलर पैनल क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है। अचानक गिरे बड़े ओलों से कई गाड़ियों के शीशे टूटने की जानकारी आ रही है।  हालांकि, नुकसान का वास्तविक आंकड़ा अभी स्पष्ट नहीं है। प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन किए जाने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो सकेगी।

 

पढ़ें :- योगी कैबिनेट ने पूर्व अग्निवीरों को 4 विभागों की भर्तियों में मिलेगा 20 फीसदी आरक्षण, सिर्फ देना होगा मेडिकल, रिटन-फ‍िजिकल मिली छूट

उत्तराखंड में मौसम विभाग का अलर्ट

प्रदेश के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में मौसम का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को देहरादून, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया था। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी जानकारी सामने आई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना बनी रह सकती है। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने और सुरक्षित जगह पर रहने की सलाह दी जाती है।

Advertisement