बेल का शरबत सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। खासकर पेट की तमाम समस्याओ से छुटकारा दिलाता है।बेल की तासीर ठंडी होती है। गर्मियों में बेल का शरबत सबसे अधिक फायदेमंद होता है।
पढ़ें :- KKR vs LSG Live Streaming : आज आईपीएल में केकेआर की लखनऊ से होगी भिड़ंत, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच
बेल में विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन,फोलेट और फाइबर जैसी तमाम तत्व पाये जाते है। गर्मी के मौमस में रोजाना बेल का शरबत पीने से पाचन में सुधार आता है। बेल में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जिससे पेट के पाचन को सुधारने में मदद मिलती है।बेल में तमाम पोषक तत्व पाये जाते है, इसका शरबत पीने से शरीर को ठंडक पहुंचाता है। साथ ही इम्यूनिटी को बेहतर करता है। शरीर के खून को साफ करता है।
बेल का शर्बत बनाने के लिए जरुरी सामान
बेल – 1
चीनी – 1/2 कप
ठंडा पानी – 4 कप
आइस क्यूब्स
बेल का शर्बत बनाने का तरीका
पढ़ें :- यूपी में 1671 ड्राइवर बिना बस चलाए उठा रहे वेतन, अखिलेश यादव ने कसा तंज,बोले- ‘योगी जी बुलडोज़र चलवाने का नाटक मत कीजिएगा…’
बेल का शरबत बनाने के लिए सबसे पहले बेल को लें और उसे तोड़कर उसका पूरा गूदा एक बर्तन में निकाल लें। इसके बाद गूदे वाले बर्तन में ठंडा पानी मिलाकर उसे लगभग एक घंटे के लिए अलग रख दें। तय समय के बाद बर्तन को उठाएं और उसमें मौजूद गूदे को पानी के साथ अच्छी तरह से मैश कर दें। इसके लिए हाथ से या मैशर की मदद ले सकते हैं। बेल को मैश करने से उसके रेशे और बीज निकल जाएंगे।