Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Happy Mother’s Day 2024: बच्चे अपने हाथों से इस तरह से ओरियो मग केक बनाकर दें सरप्राइज

Happy Mother’s Day 2024: बच्चे अपने हाथों से इस तरह से ओरियो मग केक बनाकर दें सरप्राइज

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आज मदर्स डे के मौके पर हर कोई सभी अपनी अपनी मां को स्पेशल फील कराने में लगा हुआ है। चाहे बच्चे हो या फिर बड़े। कोई गिफ्ट से उन्हे खुश करने में लगा है तो कोई अपने हाथों से कुछ खास बना कर उन्हे खास होने का एहसास करा रहा है।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

स्कूल जाने वाले बच्चे अगर अपनी मां को अपने हाथों से केक बना कर खिलाना चाहते है तो आज हम उन्हे ओरियो बिस्कुट से केक बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। जिसे बच्चे और बड़े दोनो ही बड़े आराम से बनी सकते है। तो चलिए जानते है ओरियो बिस्कुट से केक बनाने का तरीका।

ओरियो बिस्कुट से कप केक बनाने के लिए जरुरी सामान

4-5 ओरियो बिस्कुटएक चुटकी बेकिंग सोडा1 टी स्पून चॉकलेट चिप्स1 टेबल स्पून दूध1/2 टी स्पून तेल

ओरियो मग केक बनाने की वि​धि

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

एक बड़े मग में चार से पांच ओरियो बिस्कुट को तोड़कर डाल लें। दूध, एक छोटा चम्मच तेल और बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसे फोर्क की मदद से मिलाएं जिससे बैटर में गुठलियां न रहे। चॉकलेट चिप्स डाले और हल्के हाथ से मिला लें। अब इस मग को एक मिनट के माइक्रोवेव में रखें आपका ओरियो मग केक तैयार है। थोड़ा ठंडा होने पर इसका मजा लें।

Advertisement