Happy New Year 2023 Vastu Tips : साल 2024 बीत चुका है और नया साल खुशियों की झोली लिए आपके द्वार पर खड़ा है। नये साल में धन, दौलत और खुशियों से सबकी झोली भरी रहे इसके लिए वास्तु शास्त्र में कुछ सरल उपाय बताए गए है। वास्तु शास्त्र के इन उपायों को करने से धन की कमी नहीं झेलनी पड़ती है और इच्छा अनुसार कार्य पूरे होते है। आईये जानते है कुछ आसान उपायों के बारे में।
पढ़ें :- Mangal Uday In Kumbh Rashi 2026 : ग्रहों के सेनापति मंगल जल्द होने जा रहे हैं उदय , इन राशियों की बदलेगी किस्मत
1.नए साल के पहले दिन अपने मनी पर्स में किसी लाल कपड़े में कमल के बीजों को रखना चाहिए। मान्यता है कि पर्स में कमल के बीज को रखने से आपके पर्स में धन आपके पास काफी समय तक टिकता है।
2.नए साल के पहले दिन पर्स में सी सैल और कौड़ी जरूर रखें, दरअसल कौड़ियों को लक्ष्मी जी का प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा भी कौड़ियों को तिजोरी में रखने से लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।
3.नए साल पर पुराने बिल अपने पर्स से निकाल दें। लंबे समय तक बिल को अपने पर्स में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी नाराज होती हैं और धन की कमी होने लगती है।