Hariyali Amavasya 2024 : हरियाली अमावस्या सावन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या के दिन पड़ती है। इस दिन स्नान-दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके अलावा अमावस्या के दिन पितरों को प्रसन्न करने के लिए उपाय जरूर करना चाहिए। मान्यता है कि अगर कुंडली में पितृ दोष है तो हरियाली अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ जरूर लगाना चाहिए। ऐसा करने से पूर्वजों अपने वंशज को आशीर्वाद देते हैं और पितृ दोष से भी मुक्ति मिलती है।
पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान
पंचांग के अनुसार, सावन माह की अमावस्या तिथि 03 अगस्त, 2024 को दोपहर 03 बजकर 50 मिनट पर शुरू हो रही है, जिसका समापन 04 अगस्त, 2024 को दोपहर 04 बजकर 42 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार सावन की हरियाली अमावस्या रविवार, 04 अगस्त को मनाई जाएगी।
हरियाली अमावस्या के दिन रवि पुष्य योग बन रहा है। रविवार के दिन जब पुष्य नक्षत्र होता है तो उस समय रवि पुष्य योग बनता है। पुष्य नक्षत्र को उच्च उपज, पोषण, देखभाल, ऐश्वर्य, सौभाग्य आदि के लिए शुभ माना जाना है।