Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. Hariyali Chaap Recipe: आज ही घर में बनाए हरियाली चाप, हर कोई कहेगा वाह वाह

Hariyali Chaap Recipe: आज ही घर में बनाए हरियाली चाप, हर कोई कहेगा वाह वाह

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Hariyali Chaap Recipe: अगर आप कुछ अलग और बेहतरीन खाना चाहते हैं तो आप बना सकते हैं हरियाली चाप (Hariyali Chaap)। यह बनाने में आसान है और इसे खाने में भी आपको आनंद आएगा। तो आइए आपको बताते हैं कैसे बनाना है हरियाली चाप।

पढ़ें :- Sweet Potato Chaat: फ्री टाईम में कुछ चटपटा खाने का मन हो रहा है तो ट्राई करें शकरकंदी की चाट

हरियाली चाप बनाने के लिए सामग्री

हरियाली चाप बनाने की विधि

इसको बनाने के लिए सबसे पहले चाप को 10 मिनट के लिए उबाल लें। अब इसे पानी से निकाल रख दें। चाप सूख जाए, तो इसे स्टिक से निकालकर गोल-गोल काट लें। अब इन पीस को नॉन स्टिक पैन में भून लें। भूनने के बाद अलग रख दें। इसके बाद आप एक बाउल में प्याज काट लें। इसमें दही, अदरक लहसुन पेस्ट, नमक, मिर्च, पिसा पुदीना और धनिया डालकर अच्छी तरह फेंट लें। एक कड़ाही में इस मिक्सचर को डाल दें और इसे अच्छी तरह भून लें।

जरूरत लगे, तो पानी के छींटे भी दे सकते हैं। अब आखिर में भूने हुए चाप डाल दें। अच्छी तरह मिक्स करें। फिर मलाई या क्रीम डाल दें। इसके बाद कसूरी मेथी डालकर 30 सेकंड तक पकाएं। गरमा-गरम चाप तैयार है। आप इसे थोड़ा और टेस्टी और स्पाइसी बनाने के लिए इसमें शिमला मिर्च भी डाल सकते हैं। वैसे यह पूरी तरह से ऑप्शनल है अगर आप इस्तेमाल नहीं करना चाहते तो मत कीजिये।

 

पढ़ें :- Vinegar Onion Pickle: गर्मियों में लू से बचाएगा और खाने के स्वाद को भी बढ़ाएगा लाल वाला प्याज का अचार
Advertisement