Hariyali Teej 2024 : हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं के द्वारा परिवार के कल्याण और पति की लंबी उम्र की कामना के लिए कई प्रकार के व्रत किए जाते है।अखण्ड़ सौभग्य के लिए सुहागिन महिलाओं के विभिन्न प्रकार की पूजा का नियम है। सावन के महीने में पड़ने वाले व्रत त्योहार में हरियाली तीज का त्योहार विशेष है। हरियाली तीज भारत देश के कई हिस्सों में महिलाओं द्वारा मनाया जाता है। प्रत्येक वर्ष सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज मनाई जाती है। इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। हरियाली तीज व्रत के दिन सुहागिन महिलाएं शुभ समय में माता पार्वती, भगवान शिव और गणेश जी की पूजा करती हैं।
पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान
हरियाली तीज 2024 कब है?
हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार इस साल यह तिथि 6 अगस्त 2024 को रात 7 बजकर 52 मिनट पर शुरू होगी और इसका समापन 7 अगस्त को रात 10 बजकर 05 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार हरियाली तीज का पर्व 7 अगस्त को मनाया जाएगा।
शुभ मुहूर्त
7 अगस्त को पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 46 मिनट से लेकर 9 बजकर 6 मिनट तक रहेगा. इसके बाद सुबह 10 बजकर 46 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक पूजा के लिए शुभ मुहूर्त है. वहीं शाम को 5 बजकर 27 मिनट से रात 7 बजकर 10 मिनट तक पूजा कर सकते हैं