Jackfruit Halwa Recipe: कटहल (jackfruit) स्वाद के साथ साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। आमतौर पर घरों में कटहल (jackfruit) की सब्जी, बिरयानी, पकौड़े आदि को बड़े ही चाव से खाया जाता है। पर क्या आप जानते सेहत की दृष्टि से कटहल (jackfruit) की गंभीर बीमारियों को दूर भगाता (serious diseases of jackfruit) है।कटहल (jackfruit) में भरपूर मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है।
पढ़ें :- Healthy Recipes : एक ही नाश्ता खाकर हो गये हैं परेशान तो जान लीजिए झटपट बनने वाली ये रेसिपी
इससे ब्लड प्रेशर को बैलेंस (balance blood pressure) करके स्ट्रोक को कम करता है। साथ ही कटहल (jackfruit) कैंसर (cancer) जैसी खतरनाक बीमारी से रक्षा करता है। कटहल में फाइटोन्यूट्रिएट्स, एंडीऑक्सीडेंट और फ्लेनोवॉयड कैंसर (cancer) से बचाता है। आज हम आपको कटहल का हलवा बनाने का तरीका बताने जा रहे है। खाने में बहुत टेस्टी होता है। तो चलिए जानते है कटहल का हलवा बनाने का तरीका।
कटहल का हलवा बनाने के लिए सामग्री
2 कप पका हुआ कटहल
आधा कप चीनी
2 कप देशी घी
1 कप बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स
1 चम्मच इलायची पाउडर
कटहल का हलवा बनाने का तरीका
पढ़ें :- संसद मार्च में पुलिस एक्शन के खिलाफ सुनवाई से इनकार के दावों पर भड़के CJI, कहा- नहीं दायर हुई कोई याचिका
कटहल का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले कटहल को छिलकर इसका गूदा निकाल लें। फिर इसे मिक्सर में डालकर इसका पेस्ट तैयार कर लें। अब एक प्लेट में काजू, बादाम, पिस्ता, काजू को चाकू की मदद से काटकर प्लेट में रख लें। अब गैस पर एक पैन रख दें। पैन जब गर्म हो जाएं, तो इसमें देशी घी डाल दें।
घी जब गर्म हो जाएं, तो इसमें कटहल का पेस्ट डालकर अच्छे से भून लें। कटहल जब 80% पक जाए, तो इसमें आधा कप चीनी डालकर अच्छे से मिलाएं। जब कड़ाही घी छोड़ने लगे, तो इसमें इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें। 10 मिनट के बाद इसमें बारीक कटे हुए ड्राईफ्रूट्स डालकर मिला लें। 2 मिनट के बाद गैस को बंद कर दें। कटहल का हलवा तैयार है।