Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Health tips : चाय के साथ इन चीजों को नहीं खाना चाहिए, सेहत के लिए हानिकारक हो सकते है

Health tips : चाय के साथ इन चीजों को नहीं खाना चाहिए, सेहत के लिए हानिकारक हो सकते है

By अनूप कुमार 
Updated Date

Health tips :  चाय हमारी जीवन शैली का हिस्सा है। आजकल की भागदौड़ वाली जिंदगी में चाय हो जाए आम बात हो गई है। चाय के बारे में लोगों का मानना है कि इसको पीने से सुस्ती दूर होती है और ताजगी आ जाती है। चाय के साथ कुछ और खाने का चलन बढ़ता जा रहा है। कुछ चीजे चाय के साथ् खाने पर सेहत को उसका नुकसान उठाना पड़ता है। जानकारी न होने की वजह से लोग ऐसी चीजों को चाय के साथ खाते है जिससे उनके स्वास्थ्य पर इसका सीधा असर पड़ता है।  आइये जानते है है चाय के साथ् क्या नहीं खाना चाहिए।

पढ़ें :- Problem of back pain in women: इन वजहों से भी महिलाओं को अक्सर रहता है कमर में दर्द

ठंडी चीजों का सेवन करने से बचें
व्यक्ति को चाय के साथ ठंडी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे ना केवल पाचन संबंधित समस्याएं हो सकती हैं बल्कि पेट खराब रहना शुरू हो सकता है। ऐसे में चाय के बाद ठंडी चीजों का सेवन करने से बचें

हानिकारक साबित हो सकते हैं
व्यक्ति को चाय के साथ कभी भी बेसन की चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए. कुछ लोग बेसन के पकोड़े चाय के साथ खाते हैं। स्वाद में अच्छी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। बेसन चाय के साथ पाचन संबंधित समस्या हो सकते हैं।

नुकसानदायक हो सकती है
व्यक्ति को चाय के साथ सब्जियों का सेवन में नहीं करना चाहिए। बता दें कि चाय के साथ सब्जियों के सेवन से आयरन को अब्जॉर्ब करने में दिक्कत हो सकती है। कुछ लोग चाय के साथ सुबह-सुबह सब्जी परांठे का सेवन करते हैं लेकिन यह आदत सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है।

पढ़ें :- गर्मियों में रक्षा कवच का काम करती हैं ये तीन पत्तियां एलोवेरा, पुदीना और धनिया
Advertisement