Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Heavy Rainfall : कर्नाटक के तटीय इलाकों में ‘अत्यधिक वर्षा’ की चेतावनी, मुंबई में बारिश से बुरा हाल

Heavy Rainfall : कर्नाटक के तटीय इलाकों में ‘अत्यधिक वर्षा’ की चेतावनी, मुंबई में बारिश से बुरा हाल

By अनूप कुमार 
Updated Date

Heavy Rainfall : दक्षिण पश्चिमी मानसून देशभर में सक्रिय है। देश के कई हिस्सों में मानसून (Monsoon) के कारण तेज बारिश का असर दिख रहा है। कर्नाटक के तटीय इलाकों में आईएमडी की ओर से ‘अत्यधिक वर्षा’ की चेतावनी जारी हुई है। उत्तरी कर्नाटक के गंगावली नदी में फंसे 5 लोगों को रेस्क्यू टीम ने बचाया।  जन जीवन की  सुरक्षा के मद्देनजर आज स्कूल-कॉलेज बंद कर दिया गया है। महाराष्ट्र, गुजरात, कोंकण और गोवा, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। महाराष्ट्र (Maharashtra Rainfall) में भारी बारिश से बुरा हाल है। पालघर जिले के वसई में सब कुछ डूबा नजर आ रहा है।

पढ़ें :- CISCE Board Result 2024 : माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटे पास, जानें 10वीं-12वीं में मिले कितने नंबर

गौरतलब है कि देश के कई राज्यों में जमकर बारिश हो रही है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और शिमला में भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में बुधवार को पांच लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य लापता हैं।

Advertisement