Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. तेज बारिश अभी और बढ़ाएगी गुजरात की मुसीबतें! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट; अब तक 29 लोगों की मौत

तेज बारिश अभी और बढ़ाएगी गुजरात की मुसीबतें! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट; अब तक 29 लोगों की मौत

By Abhimanyu 
Updated Date

Gujarat Weather Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) के गृह राज्य गुजरात में लगातार हो रही बारिश ने तबाही मचाकर रख दी है। राज्य में सभी नदी-नाले उफान पर बने हुए हैं और कई जगहों पर बाढ़ जैसी गंभीर स्थिति है। वहीं, गुजरात में तेज बारिश के बीच अलग-अलग घटनाओं में अब तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है।

पढ़ें :- RCB vs SRH Live streaming : आज IPL 2026 के ओपनिंग मैच में आरसीबी और सनराइजर्स की होगी भिड़ंत, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक आधिकारिक बयान में बताया गया है कि राज्य में 140 जलाशय और बांध तथा 24 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। अजवा और प्रतापपुरा जलाशयों से पानी विश्वामित्री नदी (Vishwamitri River) में छोड़ा गया, जिससे नीचे की ओर बाढ़ आ गई। वडोदरा (Vadodara) शहर के कुछ हिस्सों और नदी के किनारे बसे अन्य शहरों और गांवों में 10 से 12 फीट पानी भर गया है।

स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर ने बताया कि गुजरात में अब तक औसत वार्षिक वर्षा की 105 प्रतिशत बारिश हुई है। इसी बीच रविवार से हो रही बारिश के चलते कई घटनाओं में 29 लोगों की जान जा चुकी है। राज्य में बचाव अभियान जोरों पर है, करीब 18,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इसी बीच गुजरात सरकार (Gujarat Government) ने राहत व बचाव कार्य के लिए छह जिलों के लिए भारतीय सेना की एक-एक टुकड़ियां मांगी हैं।

पढ़ें :- Dollar vs Rupee : पश्चिम एशिया की जंग में रुपया बेदम, डॉलर के मुकाबले टूटकर रिकॉर्ड लो 94.93 पर पहुंचा, अब और कितना गिरेगा?

30 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

हालांकि, गुजरात में लोगों को बारिश से राहत की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार, मौसम विभाग ने 30 अगस्त तक बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।राज्य के 11 जिलों में बारिश के लिए रेड अलर्ट और 22 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। जिसमें सौराष्ट्र के जिलों के अलग-अलग हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान है।

पढ़ें :- Kaushambi News: कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं की भरी पिकप खड़े ट्राला से टकराई, 8 लोगों की मौत, कई घायल
Advertisement