Hemant Soren Oath: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 (Jharkhand Assembly Elections 2024) में इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) की जीत के बाद हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने चौथी बार के सीएम की बागडोर संभाली है। उन्होंने 14वें मुख्यमंत्री (14th Chief Minister of Jharkhand) के रूप में गुरुवार शाम को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार (Governor Santosh Kumar Gangwar) ने उनको पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अर्जुन मुंडा और शिबू सोरेन तीन-तीन बार सीएम बन चुके हैं। हेमंत का तीसरा कार्यकाल अब चार जुलाई 2024 से 28 नवंबर 2024 तक माना जाएगा।
पढ़ें :- UP SI EXAM: 'अवसर के अनुसार बदल जाने वाले' विकल्प में 'पंडित' शब्द का इस्तेमाल, डिप्टी सीएम ने जताई कड़ी आपत्ति
LIVE: Swearing-in Ceremony | Ranchi, Jharkhand. https://t.co/CsU1Ln607q
— Congress (@INCIndia) November 28, 2024
दिखी INDIA गठबंधन की ताकत
पढ़ें :- LPG पर मिलेगी बड़ी राहत: शिवालिक और नंदा लेकर आ रहे 92700 मीट्रिक टन गैस
शपथ ग्रहण समारोह में इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) की ताकत दिखी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, आप नेता अरविंद केजरीवाल, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, तमिलनाडु से उदयनिधि स्टालिन, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।