नई दिल्ली : केंद्र सरकार द्वारा संसद का विशेष सत्र आयोजित करके पेश किये जाने वाले परिसीमन बिल को लेकर कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है। पहले एमके स्टालिन की DMK, इसके बाद शरद पवार की NCP और अब झारखंड से हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) भी पिरसीमन बिल को समर्थन दे सकते हैं। ऐसे में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है।
पढ़ें :- परिसीमन बिल के खिलाफ कांग्रेस की लड़ाई का नेतृत्व करने खुद उतरीं सोनिया गांधी, स्टालिन और शरद पवार को मनाने चेन्नई-मुंबई जाएंगी
इधर यह खबर ऐसे समय में सामने आई है जब इंडिया गठबंधन के बड़े नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल प्रस्तावित कानून को डीएमके के समर्थन पर पुनर्विचार के लिए मनाने चेन्नई में है।