Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. यहां 11 लाख में बिक गए तैमूर, वजह जान आप भी दबा लेंगे दांतों तले उंगली

यहां 11 लाख में बिक गए तैमूर, वजह जान आप भी दबा लेंगे दांतों तले उंगली

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। दरअसल, ईद के दिन दी जाने वाली क़ुर्बानी के मद्देनजर बाजार में बकरों के दाम आसमान छू रहे हैं।आपको बता दें, ऑनलाइन बाजार में भी बकरे लाखों रुपये में बिक रहे हैं। तो वहीं, गुजरात के सूरत में एक कारोबारी का ईद से पहले बड़ा जैकपोट लगा है।

पढ़ें :- Shocking Video: तेंदुए ने अचानक लोगों पर किया हमला, लाठी के सहारे लोगों ने ऐसे बचाई जान

उसने तैमूर नाम के बकरे को 11 लाख रुपये में विक्रय किया है। सूरत शहर के सगरामपुरा क्षेत्र के रहवासी अशफाक सालों से बकरे का कारोबार करते आ रहे हैं। इस बार भी बकरीद से पहले बड़े आंकड़े में बकरों को बिक्री के लिए रखा गया है, जिसमें कश्मीर, काठियावाड़ी ज़ेटा, कोटा तथा शिरोइन बकरों की नस्लें सम्मिलित हैं।

बकरों की कई प्रकार की नस्लों के बीच तैमूर नाक का बकरा काफी विशेष है। पंजाबी नस्ल के इस बकरे का वजन 192 किलो ग्राम है, जबकि उसकी ऊंचाई 46 इंच है। देखने में तैमूर नाम का ये बकरा बहुत जबरदस्त है। अशफाक ने कहा कि तैमूर नाम के इस बकरे को सूरत के ही एक बिल्डर ने 11 लाख रुपये में क्रय किया है।

बकरीद के दिन तैमूर की कुर्बानी दी जायेगी। तैमूर को पूर्ण रूप से सजाया गया है। बता दें बकरीद पर बकरे की कुर्बानी के समय ख्याल रखना होता है कि जानवर को चोट ना लगी हो तथा वो बीमार भी ना हो। इसलिए अच्छे बकरे की मांग ज्यादा रहती है।

पढ़ें :- Shocking Video: जब पिज्जा आउटलेट के अंदर ओवन में चूहा दौड़ता आया नजर, हैरान करने वाला वीडियो वायरल
Advertisement