Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Himachal News: हिमाचल में बादल फटने से मची तबाही, राहुल गांधी ने सीएम से बातकर ली स्थिति की जानकारी

Himachal News: हिमाचल में बादल फटने से मची तबाही, राहुल गांधी ने सीएम से बातकर ली स्थिति की जानकारी

By शिव मौर्या 
Updated Date

Himachal News: बारिश से देश के कई हिस्सो में तबाही मची हुई है। पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश से अब परेशानियां बढ़ती जा रहीं हैं। ​इस बीच हिमाचल में बारिश से तबाही मची हुई है। आनी के रिमंडल में दो जगह, कुल्लू के मलाण मंडी जिले के थलटूखोड़ व चंबा जिले में बादल फटने से हाहाकार मचा हुआ है। यहा पर कई घर, स्कूल, अस्पताल इसकी चपेट में आ गए हैं। बताया जा रहा है कि बादल फटने से 50 से ज्यादा लोग लातपा है, जबकि चार शवों को बरामद किया गया है। वहीं, अभी भी राहत और बचाव का कार्य जारी है।

पढ़ें :- जब हम भारत और फ्रांस की बात करते हैं तो हमारा रिश्ता इनोवेशन के साथ-साथ trust और shared values का भी ​है: पीएम मोदी

इस घटना पर राहुल गांधी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि, एक्स पर लिखा कि, शिमला, मंडी और कुल्लू में बादल फटने और भारी वर्षा से कई लोगों की मृत्यु और लापता होने का समाचार अत्यंत दुखद है। इस कठिन घड़ी में सभी शोकाकुल परिवारों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

उन्होंने आगे लिखा कि, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी से बात कर इस विषम परिस्थिति का जायज़ा लिया है। उन्होंने बताया कि वो स्वयं इन घटनास्थलों पर जा रहे हैं और इसी दौरान NDRF, SDRF और प्रदेश प्रशासन इस संकट की घड़ी में राहत और बचाव कार्यों में प्रतिबद्धता के साथ लगातार सम्मिलित है। सभी लापता लोगों की जल्द से जल्द खोज की आशा कर रहा हूं।

Advertisement