Newly Assam Cabinet Sworn-in: आज हिमंत बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार असम के सीएम के तौर पर शपथ ली है। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने गुवाहाटी के खानापारा इलाके में वेटरनरी ग्राउंड में आयोजित एक भव्य समारोह में सरमा को पद की शपथ दिलाई। इस दौरान कुछ नेताओं को मंत्री पद की शपथ भी दिलायी गयी। यह शपथ ग्रहण समारोह राज्य में लगातार तीसरी NDA सरकार के गठन का प्रतीक है।
पढ़ें :- 'कार्तिक आर्यन' ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए ₹1 करोड़, सीएम ने जताया आभार
शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने एजीपी के अतुल बोरा और BPF के चरण बोरो ने असम के मंत्री के रूप में शपथ दिलाई। अजंता नियोग ने असम की मंत्री के रूप में शपथ ली। भाजपा के रामेश्वर तेली और अजंता नियोग के साथ भी मंत्री बनें हैं। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद पीएम नरेंद्र मोदी ने असम की नव-शपथ ग्रहण कैबिनेट का अभिवादन किया और उनसे बातचीत की। शपथ ग्रहण में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, सर्बानंद सोनोवाल और पवित्र मार्गेरिटा, BJP-शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री, और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन मौजूद थे।