लखनऊ। हिंदू युवा वाहिनी (Hindu Yuva Vahini) के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह ( Dhirendra Pratap Singh) का शव दुबग्गा क्षेत्र में मिला है। उन्नाव के निवासी धीरेन्द्र प्रताप सिंह लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी से लापता थे। धीरेन्द्र प्रताप सिंह ( Dhirendra Pratap Singh) का शव तीन दिन बाद दुबग्गा के सराय प्रेम राज गांव के पास किसान पथ के पास नहर के पास शव मिला है। धीरेन्द्र प्रताप सिंह ( Dhirendra Pratap Singh) की हत्या कर उनका शव दुबग्गा क्षेत्र में फेंके जाने की आशंका है।
पढ़ें :- लोहिया संस्थान के अंदर टॉयलेट में मिला नवजात का शव, सूचना देने से झल्लाए सुरक्षा कर्मियों ने 2 सफाई कर्मियों को पीटा, अब सफाई कर्मी हड़ताल पर
उन्नाव के फतेहपुर चौरासी के राजेपुर के रहने वाले धीरेन्द्र प्रताप सिंह ( Dhirendra Pratap Singh) की हत्या जमीन के विवाद में होने का अनुमान लगाया जा रहा है। हिंदू युवा वाहिनी के नेता धीरेन्द्र प्रताप सिंह को फॉर्च्यूनर में ही गोली मारी गई है। ड्राईवर पर ही विरोधियों के साथ मिलकर जमीन की रंजिश में हत्या कराने का शक है। धीरेन्द्र के साथ दो गनर तैनात हैं, इनमें से एक की तबीयत खराब थी और दूसरा अवकाश पर था। धीरेंद्र प्रताप सिंह ( Dhirendra Pratap Singh) लखनऊ के पीजीआई इलाके में रह रहे थे। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और वारदात में शामिल लोगों का पता लगाने में जुटी है।