Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. शिक्षा
  3. 11 May ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

11 May ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

11 May ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 11 May का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं…

पढ़ें :- IIT बॉम्बे सुसाइड केस, साहिल वाकोडे के माता-पिता से राहुल गांधी की बातचीत, हर संभव मदद का भरोसा

1995 – संयुक्त राष्ट्र महासभा के कक्ष में 24 दिन तक चले सम्मेलन की समाप्ति पर परमाणु अप्रसार संधि को अनिश्चित काल के लिए स्थायी बना दिया गया।
1998: भारत ने राजस्थान के पोखरण में तीन परमाणु परीक्षण किये।
2000 – दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में जन्मी ‘आस्था’ भारत का एक अरबवाँ बच्चा।
2001 – संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रक्षेपास्त्र रक्षा प्रणाली को भारत का समर्थन, अमेरिकी संसद ने संयुक्त राष्ट्र की देय राशि रोकी।
2002 – बांग्लादेश में नौका दुर्घटना में 378 लोग मरे।
2005 – बगलिहार परियोजना पर भारत-पाक मतभेदों को निपटाने हेतु विश्व बैंक ने तटस्थ विशेषज्ञ नियुक्त किया।
2007 – इस्रायल ने हमास से जुड़ी रिफ़ॉर्म एवं चेंज पार्टी को गैर-क़ानूनी घोषित किया।
2008 – दक्षिणी वजीरिस्तान में नाटो सेना ने हमला किया। न्यूयार्क के कॉर्नेल विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने विश्व का पहला जिनेटिकली माडिफ़ाइड मानव भ्रूण तैयार किया।
2010 –
भारतीय सर्वोच्च न्यायालय के सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश एसएच कपाड़िया को राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने 38वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। वे इस पद पर 29 सितंबर 2012 तक रहेंगे।
भारतीय सर्वोच्च न्यायालय की संवैधानिक खंड़पीठ ने एक महत्त्वपूर्ण निर्णय में कहा कि पंचायत और स्थानीय चुनाव में राज्य सरकार को आरक्षण देने का अधिकार है।

11 मई को जन्मे व्यक्ति

1957 – शक्ति सिन्हा – भूतपूर्व भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निजी सचिव थे।
1933 – सागर सरहदी – भारतीय हिन्दी सिनेमा के दिग्गज पटकथा लेखक थे।
1918 – मृणालिनी साराभाई – भारत की प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्यांगना थीं।
1912 – सआदत हसन मंटो, कहानीकार और लेखक थे। मंटो फ़िल्म और रेडियो पटकथा लेखक और पत्रकार भी थे।
1904 – के. वी. के. सुंदरम – भारत के दूसरे मुख्य निर्वाचन आयुक्त थे।
1903 – एस. एम. श्रीनागेश – भारतीय थल सेना के तृतीय थल सेनाध्यक्ष थे।

11 मई को हुए निधन

पढ़ें :- 69,000 Teacher Recruitment Case : सुप्रीम कोर्ट में आज भी लंबी चली सुनवाई, कल भी जारी रहेगी बहस

2002 – आबिदा सुल्तान, भोपाल सियासत की राजकुमारी एवं भारत की पहली महिला पायलट।

Advertisement