Hormuz open Crude Oil : दुनिया भर की अर्थव्यवस्थों के लिए चुनौती बना होर्मुज़ का रास्ता खुलते ही बाजार में उछाल आ गया। ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पूरी तरह से खोल दिया है।अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में शुक्रवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली। मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने और होर्मुज़ स्ट्रेट के दोबारा खुलने की खबर के बाद कच्चे तेल की कीमतों 10 फीसदी तक की भारी गिरावट दर्ज की गई। ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पूरी तरह से खोल दिया है। इसकी घोषणा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक्स पर पोस्ट कर की है।
पढ़ें :- CNG Price Hike : दिल्ली-NCR में 12 दिन के भीतर चौथी बार महंगी हुई सीएनजी, 2 रुपये प्रति किलो रेट बढ़े
बाजार में पहले आशंका थी कि ईरान-सम्बंधित तनाव के चलते होर्मुज़ जलडमरूमध्य बंद हो सकता है, जिससे वैश्विक तेल सप्लाई पर बड़ा असर पड़ता। गौरतलब है कि दुनिया के कुल तेल सप्लाई का लगभग 20% हिस्सा इसी रास्ते से गुजरता है।
बाज़ार को अब उम्मीद है कि पश्चिम एशिया के संघर्ष का जल्द ही समाधान निकल जाएगा. अब आने वाले दिनों में तेल की कीमतें और गिर सकती हैं, जिससे आम आदमी की जेब को बड़ी राहत मिल सकती है।
बाजार में घबराहट घटने के साथ ही कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। ब्रेंट क्रूड की कीमतें गिरकर करीब 90 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गईं, जबकि WTI क्रूड भी फिसलकर 8386 डॉलर प्रति बैरल के दायरे में आ गया।
सीजफायर और बातचीत की संभावनाओं ने भी बाजार की धारणा को सकारात्मक बनाया है।