Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 06 अप्रैल 2024 का राशिफलः शनिवार के दिन इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

06 अप्रैल 2024 का राशिफलः शनिवार के दिन इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

By शिव मौर्या 
Updated Date

06 अप्रैल 2024 का राशिफलः शनिवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, वृष राशि के लोगों की आज साझेदारी के कार्य में लाभ होने के योग हैं।

पढ़ें :- Mahashivratri 2026 :  शिव पूजा के महापर्व महाशिवरात्रि के दिन करें इन चीजों का दान ,  पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा

मेष – आज कार्यक्षेत्र में नए सहयोगी बनेंगे। कोई सुखद घटना घट सकती है। आज राजनीति में आपका वर्चस्व बढ़ेगा।

वृष – आज साझेदारी के कार्य में लाभ होने के योग हैं। आज नौकरी की तलाश में घर से दूर जाना पड़ सकता है। समय ठीक हैं।

मिथुन – आज किसी लंबी दूरी की यात्रा अथवा विदेश यात्रा के योग है। कृषि कार्यों में अत्यधिक वर्चस्व प्राप्त होगा।

कर्क – आज मनोबल में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। व्यवसाय के क्षेत्र में कार्य व्यक्तियों का नवीन व्यवसाय के प्रति अभिरुचि बढ़ेगी।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती के दिन करें सुंदरकांड का पाठ,  महाउपाय से दूर होंगे संकट

सिंह – आज आयात निर्यात, विदेश सेवा ,शेयर लॉटरी आदि से जुड़े लोगों को अचानक महत्वपूर्ण सफलता मिल सकती है।

कन्या – आज व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को किए गए प्रयासों से लाभ मिलेगा। कारागार में बंद लोग कारागार से मुक्त होंगे।

तुला – आज कार्यक्षेत्र में पहले से चली आ रही समस्या कम होगी। आज सहकर्मियों की ओर से सहयोगात्मक व्यवहार बढ़ेगा।

वृश्चिक – कार्यक्षेत्र में उन्नति लाभ के योग बनेंगे। आज राजनीतिक क्षेत्र में नए सहयोगी एवं मित्रों के कारण कोई महत्वपूर्ण सफलता मिल सकती है।

धनु – आज सुरक्षा कार्यों में लगे जवानों को उनके साथ के लिए प्रशंसा प्राप्त होगी। आपकी कोई महत्वाकांक्षा पूरी हो सकती है।

पढ़ें :- Bhaumvati Amavasya 2026 :  भौमवती अमावस्या पितरों के तर्पण के लिए श्रेष्ठ , जानें डेट और शुभ मुहूर्त

मकर – आज कार्यशाली में सकारात्मक परिवर्तन करने की आवश्यकता रहेगी। सही समय पर उचित निर्णय लेने की कोशिश करें।

कुम्भ – सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान बढ़ेगा। संतान की ओर से चिंता कुछ कम होगी। किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

मीन – आज का दिन अच्छा है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामले सुलझेंगे। आज धर्म कर्म मन लगेगा।

 

Advertisement