Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 02 अप्रैल 2024 का राशिफलः मंगलवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

02 अप्रैल 2024 का राशिफलः मंगलवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

By शिव मौर्या 
Updated Date

02 अप्रैल 2024 का राशिफलः मंगलवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, कर्क राशि के लोगों को आज पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal 29 March: आज करियर में सफलता के हैं संकेत, कार्य में फोकस बनाए रखें...जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

मेष – आज का दिन अच्छा है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज अपने वाणी पर संयम बनाए रखें। आर्थिक लाभ होगा।

वृष – आज धन की स्थिति मजबूत दिख रही है। परिवार में शांति रहेगी। पिता का सहयोग मिलेगा। रुके कार्य बनेंगे।

मिथुन – आज का दिन अच्छा है। व्यापार के लिए यात्रा कर सकते हैं। छोटे भाई से लाभ मिल सकता है। पराक्रम में बढ़ोतरी होगी।

कर्क – आज पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं। वाहन सुख मिल सकता है। आज जमीन जायदाद से आर्थिक लाभ हो सकता हैं।

पढ़ें :- Samudrik Shastra :  धन और सफलता के राज बताती हैं पैरों की उंगलियां , किस्मत का राज छिपा है इनमें  

सिंह – आज अचानक धन मिल सकता है। संतान के तरक्की से आपको खुशी मिलेगी। आज बच्चों को पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा।

कन्या – आर्थिक लाभ होगा और आज आप किसी प्रकार की भागदौड़ में फंसे रहेंगे। काम का भार भी आज कुछ ज्यादा अनुभव करेंगे।

तुला – आज आर्थिक मामलों में लाभ होगा। आज का दिन मिलाजुला प्रभाव रहेगा। किसी भी मामले में फैसला जल्दबाजी में न करें।

वृश्चिक – आपकी साथियों के बीच में लोकप्रियता बढ़ेगी। किसी राजनयिक से निकटता और दोस्ती होगी और उसके अनुभव का लाभ भी आपको होगा।

धनु – आज विरोधी परास्त होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। राजनीतिक सहयोग भी मिलेगा और आपकी वाणी भी मधुर होगी।

पढ़ें :- Kamada Ekadashi March 2026 :  कामदा एकादशी व्रत के पुण्य से जीवात्मा को पाप से मिलती मुक्ति , जानें तिथि और शुभ मुहूर्त  

मकर – आज आपको कहीं अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा लाभप्रद सिद्ध होगी, प्रियजनों से भेंट संभव है। आपको लाभ होगा।

कुम्भ – आज आप दूसरों से सहयोग लेने में सफल होंगे। पास व दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। सावधानी से हर काम करें।

मीन – आज आर्थिक लाभ होगा और आपकी कार्ययोजनाएं सफल होने से आपके धन में वृद्धि होगी। आज सुबह से ही भागदौड़ रहेगी।

 

Advertisement