12 अगस्त 2024 का राशिफलः सोमवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, वृष राशि के लोगों का व्यापार ठीक चलेगा।
पढ़ें :- Shani Jayanti 2026 : शनि की वक्र दृष्टि के उपाय करें जयंती पर , न करें इन बातों की अनदेखी
मेष – आज धन लाभ होगा। रोजगार में वृद्धि होगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी। नई नौकरी मिल सकती है।
वृष – आज व्यापार ठीक चलेगा। आय होगी। परिवार के सदस्यों की आपसे किसी बात की अपेक्षा रहेगी। ऐसे में सभी के साथ मधुर संबंध बनाए रखें।
मिथुन – आज व्यापार की स्थिति ठीक रहेगी। नए निवेश की ओर कदम बढ़ाएंगे। पारिवारिक जीवन से तनाव मिलेगा। सेहत का ख्याल रखें।
कर्क – आज का दिन भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है। आज लाभ के योग बने रहेंगे।
पढ़ें :- Tata Altroz CNG Automatic Transmission : टाटा अल्ट्रोज सीएनजी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ लॉन्च , जानिए कीमत और इंजन
सिंह – आज पुराना अटका धन प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।
कन्या – खर्च में बढ़ोतरी होगी। मेहनत करने के बाद भी उचित परिणाम न मिलने से निराशा हाथ लगेगी। आप धैर्य बनाए रखें।
तुला – आज कार्यक्षेत्र पर नए आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे। सहकर्मियों का साथ मिलेगा। आज पारिवारिक संबंध प्रगाढ़ होंगे।
वृश्चिक – आज का दिन मस्ती भरा गुजरेगा। आज काम से फुरसत होकर परिवार के साथ घूमने निकल सकते हैं। कारोबार में लाभ के पूरे योग हैं।
धनु – कार्यक्षेत्र पर वरिष्ठ साथियों से तारीफ मिलेगी। करियर के नए अवसर खुलेंगे। घर-परिवार के लोगों से सहयोग मिलेगा।
पढ़ें :- सुप्रीम कोर्ट, बोला- 'हिंदू धर्म जीवन शैली है', किसी व्यक्ति के हिंदू बने रहने के लिए मंदिर जाना या धार्मिक अनुष्ठान करना जरूरी नहीं
मकर – आज कारोबार में तरक्की के अवसर खुलेंगे। व्यापार में लाभकारी सौदे होंगे। आज सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी।
कुम्भ – आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। करियर के नए रास्ते खुलेंगे। कार्यक्षेत्र पर नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।
मीन – आज का दिन सामान्य रहेगा। आज करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। पूरे दिन काम में व्यस्त रहेंगे।स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।