Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 14 अगस्त 2024 का राशिफलः आज व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी…जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

14 अगस्त 2024 का राशिफलः आज व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी…जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

By शिव मौर्या 
Updated Date

14 अगस्त 2024 का राशिफलः बुधवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, मिथुन राशि के लोगों की आज स्वास्थ्य के संबंध में चिंताएं बढ़ सकती हैं।

पढ़ें :- Shardiya Navratri Maa Katyayani :  संसार में संतुलन और धर्म स्थापना के लिए करें मां कात्यायनी की पूजा, अंतर्ज्ञान का केंद्र हैं

मेष – आज धन की बचत की ओर अधिक ध्यान दें। आज आवश्यक खर्च बढ़ सकता हैं। संपत्ति संबंधी क्रय विक्रय के लिए यह समय शुभ रहेगा।

वृष – परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण मसले पर वार्ता हो सकती है। घरेलू समस्याओं का हल होगा। सभी से तालमेल बनाने की कोशिश करें।

मिथुन – स्वास्थ्य के संबंध में चिंताएं बढ़ सकती हैं। सिर दर्द से संबंधित बीमारियों के प्रति सावधानी रखें। विशेष रूप से मानसिक तनाव से बचने की कोशिश करें।

कर्क – आज व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी और आपके लिए सम्‍मान में वृद्धि के योग हैं। मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी।

पढ़ें :- Navaratri 'Batuk Bhairav' :  शक्ति के रक्षक हैं 'बटुक भैरव' ,  इनके बिना कन्या पूजन क्यों है अधूरा?

सिंह – आज भाग्‍य आपका साथ देगा। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और आपके रुके कार्य पूर्ण होने से आपका मन खुश रहेगा।

कन्या – आज रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें और अपनी भावनाएं दूसरों के सामने व्‍यक्‍त न करें।

तुला – आज जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। आज यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद रहेगी।

वृश्चिक – आज आर्थिक पक्ष मजबूत होकर आपके धन, सम्मान में वृद्धि होगी और आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे। रुका हुआ कार्य सिद्ध होगा।

धनु – आज सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी और आपको सहयोगियों से विवाद झेलने पड़ सकते हैं। तनाव बढ़ सकता है।

पढ़ें :- Navratri kanya pujan : नवरात्रि में कन्या पूजन इस दिन, जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

मकर – आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में आपके लिए अच्‍छी होगी। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है। आज का दिन अच्छा हैं।

कुम्भ – आज किसी संपत्ति के क्रय विक्रय के समय उसके सभी कानूनी पहलुओं के बारे में जांच लें। शाम के वक्‍त आपको लाभ होगा।

मीन – वैवाहिक जीवन आनंद में बीतेगा। आज यात्रा पर जाना पड़ सकता है और उसमें आपको लाभ होगा। बिजनस में बढ़ती प्रोग्रेस से काफी खुशी होगी।

 

Advertisement