Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 24 अगस्त 2024 का राशिफलः शनिवार को क्या कहते हैं आपके सितारे? जानिए

24 अगस्त 2024 का राशिफलः शनिवार को क्या कहते हैं आपके सितारे? जानिए

By शिव मौर्या 
Updated Date

24 अगस्त 2024 का राशिफलः शनिवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, कन्या राशि के लोग आज किसी के बहकावे में आकर कोई बड़ा निर्णय न लें।

पढ़ें :- shravani parv 2026 : श्रावणी उपाकर्म 'ज्ञान का पर्व', हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है

मेष – किसी व्यापारिक यात्रा की शुरुआत कर सकते हैं। राजनीति में उच्च पद एवं प्रतिष्ठा मिलेगी। शासन-सत्ता से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी।

वृष – आज ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। वाहन खरीदने की अभिलाषा पूरी होगी। नौकरी में पदोन्नति होगी।

मिथुन – आज पारिवारिक समस्या कुछ तनाव दे सकती है। व्यापार में नए सहयोगी अपेक्षित सहयोग नहीं करेंगे जिससे आपका मन खिन्न रहेगा।

कर्क – आज वरिष्ठ अधिकारियों के साथ धैर्य पूर्वक अपने कार्य में लगे रहें। व्यवसाय से जुड़े हुए लोगों को धीमी गति से लाभ होगा।

पढ़ें :- Raksha Bandhan 2026 : ईको-फ्रेंडली राखियों से त्योहार को बनाएं यादगार, बहुत हैं इसके फायदे

सिंह – आज कोर्ट-कचहरी के मामलों में भागदौड़ अधिक करनी पड़ सकती है। आज नौकरी में उच्चाधिकारियों से घनिष्ठता बढ़ेगी।

कन्या – आज किसी के बहकावे में आकर कोई बड़ा निर्णय न लें। मित्रों के सहयोग से कोई रुका हुआ कार्य बन सकता है। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनेंगे।

तुला – स्वास्थ्य के संबंध में विशेष जागरूक रहें। अपनी कार्यशाली को व्यवस्थित रखने की कोशिश करें। संक्रामक रोग तथा जल संबंधी बीमारियों से बचें।

वृश्चिक – परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है। नया व्यापार शुरू करने हेतु मित्रों एवं परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा।

धनु – मजदूर वर्ग को रोजगार प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग को विद्या अध्ययन संबंधी किसी विशेष विषय में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

पढ़ें :- Rakhi to God first : रक्षाबंधन में पहले भगवान को ही बाधें राखी, अनुष्ठान संपन्न होता है निर्विघ्न

मकर – आज खेलकूद प्रतियोगिता में महत्वपूर्ण सफलता मिल सकती है। आज समाज में मान बढ़ेगा। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगो को पदोन्नति प्राप्त हो सकती है।

कुम्भ – नौकरी में अतिरिक्त परिश्रम करने से परिस्थितियां अनुकूल होंगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को धीमी गति से लाभ होने के योग बनेंगे।

मीन – आज किसी पुराने रोग से छुटकारा मिलेगा। शराब पीकर वाहन तीव्रता से न चलाएं। अन्यथा दुर्घटना होने पर चोट लग सकती है।

 

Advertisement