Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 30 दिसंबर 2023 का राशिफल: शनिवार के दिन इन राशि के लोगों को कारोबार से होगा लाभ

30 दिसंबर 2023 का राशिफल: शनिवार के दिन इन राशि के लोगों को कारोबार से होगा लाभ

By शिव मौर्या 
Updated Date

30 दिसंबर 2023 का राशिफल: शनिवार यानी 30 दिसंबर का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए…इन राशि के लोगों की व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी।

पढ़ें :- 16 मई 2024 का राशिफलः इन राशि के लोगों को सक्रियता और सामर्थ्य में वृद्धि बनी रहेगी

मेष – आज आय होगी। आज विवेक का प्रयोग करें। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।आज किसी व्यक्ति के उकसावे में न आएं।

वृष – भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। विवाद से बचें। आज आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।

मिथुन – आज रोजगार में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे।

कर्क – व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। आज प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज भाग्य का साथ मिलेगा।

पढ़ें :- 15 मई 2024 का राशिफलः इन राशि के लोग स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें

सिंह – आज सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग से कार्य पूर्ण व लाभदायक रहेंगे। कारोबार मनोनुकूल रहेगा।

कन्या – आन नए मित्र बनेंगे। अच्‍छी खबर मिलेगी। आज प्रसन्नता रहेगी। आज मित्रों के सहयोग से किसी बड़ी समस्या का हल मिलेगा।

तुला – आज नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। कोई बड़ा कार्य करने की योजना बन सकती है। कार्यसिद्धि होगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा।

वृश्चिक – आज आय में वृद्धि होगी। व्यस्तता रहेगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। आज संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं।

धनु – कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने के अवसर मिलेंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी।

पढ़ें :- 13 मई 2024 का राशिफलः सोमवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी कृपा, पूरे होंगे सभी काम

मकर – आय में निश्चितता रहेगी। आज व्यवसाय ठीक चलेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें।

कुम्भ – आज बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। आज किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है। आज यात्रा मनोरंजक रहेगी।

मीन – आज राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। आज वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। कारोबार से लाभ होगा।

Advertisement