Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 10 जुलाई 2024 का राशिफलः आज व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा…जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

10 जुलाई 2024 का राशिफलः आज व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा…जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

By शिव मौर्या 
Updated Date

10 जुलाई 2024 का राशिफलः बुधवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, कर्क राशि के लोगों को आज नौकरी और कारोबार में सफलता प्राप्‍त होगी।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 :  हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान

मेष – आज सम्‍मान में वृद्धि होगी। हर कार्य में सफलता प्राप्‍त होगी और आपको मेहनत करने से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में निरन्तर परिश्रम करने से लाभ होगा।

वृष – आज कार्यक्षेत्र में किसी बड़े बुजुर्ग के सहयोग से व्यवसाय में प्रगति होगी। शाम तक शुभ कार्य में सफलता मिलेगी और भाग्‍य का पूरा साथ मिलेगा।

मिथुन – करियर में लाभ का दिन है और आपको मनचाही सफलता मिलने से भाग्‍य का भरपूर साथ मिलेगा। सभी क्षेत्रों में बुद्धि और कौशल का प्रयोग करेंगे।

कर्क – आज नौकरी और कारोबार में सफलता प्राप्‍त होगी। राजनीतिक क्षेत्र में प्रगति होगी। बड़े बुजुर्ग की मदद से कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्‍त होगी।

पढ़ें :- Narak Chaturdashi 2026 : आज नरक चतुर्दशी पर करें यम दीपदान, नरक की यातनाओं से मिलेगी मुक्ति

सिंह – आज व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा। आज लेनदारियां वापस आने का समय है। सायंकाल में दूर या पास की यात्रा का योग है।

कन्या – विद्यार्थियों को मेहनत करने से भरपूर लाभ होगा और नौकरीपेशा लोगों की आमदनी बढ़ेगी। परिवार में संपत्ति को लेकर भी कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है।

तुला – आज पराक्रम व धन में वृद्धि होगी। किसी कानूनी मामले में आपकी जीत होगी और घर में पूरे दिन प्रसन्‍नता का माहौल रहेगा।

वृश्चिक – आज राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में परिश्रम, साहस की आवश्यकता है। शत्रु पक्ष कमजोर होगा और आप सफल होंगे।

धनु – आज का दिन लाभ देने वाला होगा। आपको संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा। नए लाभ के अवसर सामने आएंगे।

पढ़ें :- 07 नवम्बर 2026 का राशिफल: शनिवार के दिन इन राशि के लोगों को नौकरी और व्यापार में मिलेंगे लाभ के अवसर

मकर – आज करियर के मामले में लाभ होगा और आपको कहीं से फंसी पेमेंट मिल सकती है। राजनीतिक सामाजिक क्षेत्र में नए संपर्क बनेंगे।

कुम्भ – आज अपनी कार्यकुशलता से और लोगों को प्रभावित करेंगे। आज सायंकाल के समय कोई विशेष कार्य निपट जाने से उत्साह बढ़ेगा।

मीन – आज अपने विरोधियों के लिए सिरदर्द बने रहेंगे। परिवार में आपके लिए सम्‍मान बढ़ेगा। इच्छित कार्यों की सफलता में चल रहा व्यवधान समाप्त हो जाएगा।

 

Advertisement