Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 18 जुलाई 2024 का राशिफलः आज के दिन इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

18 जुलाई 2024 का राशिफलः आज के दिन इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

By शिव मौर्या 
Updated Date

18 जुलाई 2024 का राशिफलः गुरुवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, तुला राशि के लोग आज कार्यक्षेत्र के संबंध में जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न लें।

पढ़ें :- shravani parv 2026 : श्रावणी उपाकर्म 'ज्ञान का पर्व', हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है

मेष – आज का दिन उत्तम है। नया कार्ये बनेगें। विद्यार्थी अध्ययन में रुचि रखेंगे। राजनीति में उच्च पद और प्रतिष्ठा मिलेगी।

वृष – आज संतान की जिम्मेदारी पूरी होगी। अपने दोस्त से मुलाकात होगी। विद्यार्थी अध्ययन में रुचि रखेंगे। बौद्धिक कौशल को देखकर लोग आश्चर्यचकित हो जाएगे।

मिथुन – आज पुरानी बहस खत्म होगी। खेलकूद, दबंगई और दलालों को विशेष सफलता और सम्मान मिलेगा। दादी-दादी, नाना-नानी और उपहार मिलेंगे।

कर्क – बुद्धिजीवियों को सफलता और सम्मान मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण काम में आने वाली बाधा दूर होगी। दूर की यात्रा करेंगे।

पढ़ें :- Raksha Bandhan 2026 : ईको-फ्रेंडली राखियों से त्योहार को बनाएं यादगार, बहुत हैं इसके फायदे

सिंह – आज राजनीति में विरोधियों की शक्ति और प्रभाव को देखकर आप थक सकते हैं। आज आत्मविश्वास को गिरने नहीं देंगे।

कन्या – आज भूमिगत द्रव्य से निश्चित रूप से धन लाभ होगा। राजनीति में विरोधी कोई योजना बना सकते हैं। इसलिए सावधान रहें।

तुला – आज कार्यक्षेत्र के संबंध में जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न ले। आज नए कार्यस्थलों में चोरी हो सकती है। आज आपका व्यवहार अच्छा रहे।

वृश्चिक – परिवार में एक उत्सव की योजना बनाई जाएगी। अनचाही यात्रा हो सकती है। यात्रा करते समय मूल्यवान सामान का ध्यान रखें। समय ठीक हैं।

धनु – आज पूर्व से चली आ रही समस्याएं दूर होंगी। समाज का सम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय में पदोन्नति लाभ की संभावना होगी।

पढ़ें :- Rakhi to God first : रक्षाबंधन में पहले भगवान को ही बाधें राखी, अनुष्ठान संपन्न होता है निर्विघ्न

मकर – आज व्यवसाय क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को नवीन व्यवसाय में रुचि होगी। आज राजनीतिक मामले में सफलता मिलेगी।

कुम्भ – प्रशासनिक कार्यों में अधिक नियंत्रण होगा। आज आपकी बुद्धि का लोहा भी कार्यक्षेत्र में विरोधी मानेंगे। मान और प्रतिष्ठा बढ़ेंगे।

मीन – आज धैर्य से रहें। क्रोध को नियंत्रित करें। नवीन उद्यमों को जल्दी नहीं शुरू करें। सामाजिक कार्यों में अपने क्षमतानुसार भाग लें।

Advertisement