25 जुलाई 2024 का राशिफलः गुरुवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, कर्क राशि के निर्माण कार्यों से जुड़े लोगों के काम में वृद्धि होगी।
पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान
मेष – आज दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। परिजनों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। आज आपको व्यर्थ बहसबाजी से बचना चाहिये।
वृष – आज परिवार का माहौल बहुत ही अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी को करियर सम्बन्धित अच्छे अवसर मिल सकते हैं।
मिथुन – कार्यक्षेत्र में दूसरों की गलती की भरपाई आपको करनी पड़ेगी। लम्बित कार्य दोबारा शुरू हो सकते हैं। आज वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
कर्क – निर्माण कार्यों से जुड़े लोगों के काम में वृद्धि होगी। सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। पैरों में दर्द और ऐंठन की शियायात हो सकती है।
पढ़ें :- Narak Chaturdashi 2026 : आज नरक चतुर्दशी पर करें यम दीपदान, नरक की यातनाओं से मिलेगी मुक्ति
सिंह – आज आपको तनाव लेने से बचना चाहिये। बौद्धिक विमर्श व चर्चाओं में आप भाग ले सकते हैं। जीवनसाथी को लेकर आप कुछ परेशान रहेंगे।
कन्या – आज नये कार्यों की शुरुआत के लिये दिन अच्छा है। व्यवसाय में आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। महत्वपूर्ण अनुबन्ध होने के योग बन रहे हैं।
तुला – धर्म-कर्म के प्रति रुचि औऱ आस्था बनाये रखें। बच्चों के भविष्य को लेकर आप कुछ परेशान हो सकते हैं। वाहन चलाते वक्त सावधानी रखें।
वृश्चिक – आज धन उधार देने से आपको बचना चाहिये। प्रतियोगी परीक्षाओं में कुछ बाधाओं के साथ सफलता मिलेगी।
धनु – भविष्य को लेकर थोड़े आशंकित रहेंगे। आकस्मिक धन लाभ हो सकती है। अनावश्यक यात्राओं से आपको बचना चाहिये।
पढ़ें :- 07 नवम्बर 2026 का राशिफल: शनिवार के दिन इन राशि के लोगों को नौकरी और व्यापार में मिलेंगे लाभ के अवसर
मकर – आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे। दुर्लभ वस्तुओं की प्राप्ति हो सकती है। अधिकारी वर्ग के लोग आपकी पदोन्नति को लेकर कुछ निर्णय ले सकते हैं।
कुम्भ – अधिकारियों के सामने अपनी योग्यता का परिचय देंगे। उच्च पद प्राप्ति के योग बन रहे हैं। अपनी वक्तव्य शैली से लोगों को प्रभावित करेंगे।
मीन – रुके हुये मामलों को सुलझाने में सफल रहेंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। किसी पर ज्यादा निर्भरता होना उचित नहीं है।