31 जुलाई 2024 का राशिफलः बुधवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, मिथुन राशि के लोगों को आज साझा व्यापार में लाभ प्राप्त होगा।
पढ़ें :- Bhadrapada Purnima 2026 Date : भाद्रपद पूर्णिमा को चंद्रमा अपनी संपूर्ण कलाओं और तेज के साथ होता है , जानें पौराणिक महत्व
मेष – आज अनावश्यक खर्च की अधिकता रहेगी। आज सामाजिक कार्यों में समय देंगे। परिवार के साथ धार्मिक कार्य में शामिल होंगे।
वृष – आज व्यापार में धन का लाभ मिलेगा। आज आपको निवेश करना फलदायक रहेगा। आज समीप की यात्रा का योग है।
मिथुन – आज साझा व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। आज परिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आज पिता का सहयोग प्राप्त होगा।
कर्क – सामाजिक कार्यों में शामिल होंगे। आर्थिक लाभ होगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार में खुशियां आयेगी।
पढ़ें :- Masik Durga Ashtami 2026 : भाद्रपद की मासिक दुर्गाष्टमी व्रत पालन करने से आत्मबल और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है , जानें मुहूर्त
सिंह – कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सफलता मिलेगी। पुराना विवाद सुलझेगा। रुका धन प्राप्त होगा। भौतिक वस्तुओं की खरीदारी करेंगे।
कन्या – आज धैर्य रखें। आज यात्रा कर सकते है। अच्छे कार्य में धन खर्च होगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की और अधिकारी से सम्बन्ध अच्छे होंगे।
तुला – व्यापार में पार्टनरशिप करना ठीक नहीं रहेगा। दूसरों पर विश्वास न करें। परिवार के साथ खरीदारी करने जा सकते हैं।
वृश्चिक – आज परिवार के किसी सदस्य की विदेश यात्रा पर जाने की संभावना है। पारिवारिक जीवन मधुमय रहेगा। समय ठीक हैं।
धनु – आज मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे। मनपसंद खाने का आनंद लेंगे। कीमती उपहार की प्राप्ति होगी। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी।
पढ़ें :- 18 सितंबर 2026 का राशिफल: इन राशि के लोगों को आज कामकाज में मिलेगी सफलता और रुके हुए कार्य बढ़ेंगे आगे
मकर – आज बैंक के काम में सफलता मिलेगी। आज कार्यक्षेत्र में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में लाभ प्राप्त होगा।
कुम्भ – आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। जीवनसाथी को पदोन्नति प्राप्त होगी। पिता का सहयोग प्राप्त होगा।
मीन – आज स्थान परिवर्तन के योग हैं। कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार में नयी योजना पर कार्य करेंगे। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी।