Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 21 जून 2024 का राशिफलः लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे…जानिए क्या कहता है आपका राशिफल?

21 जून 2024 का राशिफलः लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे…जानिए क्या कहता है आपका राशिफल?

By शिव मौर्या 
Updated Date

21 जून 2024 का राशिफलः शुक्रवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, सिंह राशि के लोगों को आज के दिन मिलाजुला परिणाम मिलेगा।

पढ़ें :- Navaratri 'Batuk Bhairav' :  शक्ति के रक्षक हैं 'बटुक भैरव' ,  इनके बिना कन्या पूजन क्यों है अधूरा?

मेष – आज वाहन चलाते समय बहुत सावधानी बरतें। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। इससे रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ेगा।

वृष – आज फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आज रोजाना योग और एक्सरसाइज करें।

मिथुन – आज फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करें। आज परिजनों के साथ धार्मिक स्थल पर घूमने का प्लान बना सकते हैं।

कर्क – आज आर्थिक लाभ होगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। लंबे समय से रुके हुए कार्य चल पड़ेंगे। करियर में नई उपलब्धियां हासिल करने में सफल होंगे।

पढ़ें :- Navratri kanya pujan : नवरात्रि में कन्या पूजन इस दिन, जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

सिंह – आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला है। जीवन में कई बड़े बदलाव आएंगे, लेकिन चुनौतियां भी बढ़ेंगी। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे।

कन्या – शैक्षिक कार्यों में सुखद परिणाम मिलेंगे। हालांकि, नौकरीपेशा वालों को छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

तुला – वाणी में सौम्यता का प्रभाव रहेगा। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। ऑफिस में बॉस आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे।

वृश्चिक – नए व्यापार की शुरुआत की संभावनाएं बढ़ेंगी। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। सिंगल जातकों का शादी-विवाह तय हो सकता है।

धनु – पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। कुछ जातकों का शादी-विवाह तय हो सकता है। पार्टनर के साथ डिनर का प्लान बना सकते हैं।

पढ़ें :- उत्तराखंड का रहस्यमयी कोटगाड़ी मंदिर, जहां अदालत से हारे लोग चिट्ठी लिखकर लगाते हैं न्याय की अर्जी

मकर – आज का दिन उत्तम है। आज प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। आज कार्यों के मनचाहे परिणाम मिलेंगे।

कुम्भ – आज परिजनों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। कार्यों की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। आज धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे।

मीन – आज सभी कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी।

 

Advertisement