Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 18 मई 2024 का राशिफल : शनि देव की इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जानें आपका कैसे बीतेगा दिन

18 मई 2024 का राशिफल : शनि देव की इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जानें आपका कैसे बीतेगा दिन

By santosh singh 
Updated Date

Horoscope 18 May 2024 : शनिवार का दिन शनि देव (Shani Dev) का प्रिय दिन है। आचार्य रत्नाकर तिवारी ने बताया कि मेष, तुला, धनु, कुंभ राशि वालों के लिए विशेष दिन है। शनि महाराज (Shani Maharaj) इस दिन किसे लाभ और हानि देने जा रहे हैं, आइए जानते हैं सभी राशियों का कैसे बीतेगा दिन।

पढ़ें :- Navaratri 'Batuk Bhairav' :  शक्ति के रक्षक हैं 'बटुक भैरव' ,  इनके बिना कन्या पूजन क्यों है अधूरा?

मेष – आज दिन बहुत अच्छा रहेगा। नौकरी करने वाले को कार्यक्षेत्र में दिन बेहतर रहेगा। आज नौकरी बदलने की सोच सकते हैं।

वृष – नौकरी पेशा लोगों का दिन दफ्तर में अच्छा बीतेगा। दफ्तर के कार्यों को मन से करेंगे। महिला कर्मी का पूरा सपोर्ट मिलेगा।

मिथुन – आज दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज नौकरी अच्छा चलेगा। आज वाहन चलाने मे सावधानी रखें। आज व्यापार अच्छा लाभ होगा।

कर्क – स्वास्थ्य ठीक रहेगा तनाव न लें। व्यापार में किसी को भी पैसा उधार न दें। मन बहुत परेशान रहेगा। युवाओं को विवाद से दूर रहना होगा।

पढ़ें :- Navratri kanya pujan : नवरात्रि में कन्या पूजन इस दिन, जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

सिंह – आज दिन ठीक रहेगा। आज नौकरी ठीक चलेगी। कष्ट नहीं रहेगा। आपके अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। कार्य का बोझ भी नहीं रहेगा।

कन्या – आज युवा इधर-उधर की बातों में समय बर्बाद न करें। शादी विवाह के रिश्ते आ सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार भी अच्छा चलेगा।

तुला – आज दफ्तर में आपके पर काम का बोझ रहेगा। समझदारी से काम पूरे करते चले। आज आपका स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा।

वृश्चिक – आज का दिन उत्तम है। आज स्वास्थ्य ठीक रहेगा व्यापार से धन लाभ होगा। आज कहीं लंबी दूरी की यात्रा तय कर सकते हैं।

धनु – आज का दिन अच्छा है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे।पिता से लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में भाग लेंगें।

पढ़ें :- उत्तराखंड का रहस्यमयी कोटगाड़ी मंदिर, जहां अदालत से हारे लोग चिट्ठी लिखकर लगाते हैं न्याय की अर्जी

मकर – आज सहकर्मी आपका साथ देंगे। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज परिवार में शांति का माहौल रहेगा।

कुम्भ – आज प्रमोशन हो सकता है। छात्रो को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है। आज मन प्रसन्न रहेगा।

मीन – आज व्यापार अच्छा चलेगा। लाभ की प्राप्ति भी हो सकती है। युवा मित्रों के साथ में समय बिताएंगे। आज काफी खुश रहेंगे।

Advertisement