Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 22 मई 2024 का राशिफलः बुधवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

22 मई 2024 का राशिफलः बुधवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

By शिव मौर्या 
Updated Date

22 मई 2024 का राशिफलः बुधवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, कुम्भ राशि के लोगों को आज भाग्‍य में वृद्धि होगी।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 :  हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान

मेष- आज बिजनेस में मन मुताबिक लाभ मिलेगा। आज नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

वृष – आज का दिन अच्छा हैं। आज कार्यक्षेत्र में आप कामों को समय से पहले पूरा करेंगें, जिससे आपके अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे।

मिथुन – आज अपनी आय को बढ़ने पर पूरा ध्यान लगाएं और इधर-उधर के कामों पर ध्यान ना दें। आज धन लाभ होगा।

कर्क – आज वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। आज परिवार में खुशियों का संचार होगा। आज आध्यात्मिक कार्य में अभिरुचि रहेगी।

पढ़ें :- Narak Chaturdashi 2026 : आज नरक चतुर्दशी पर करें यम दीपदान, नरक की यातनाओं से मिलेगी मुक्ति

सिंह – आज प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह की योजना बन सकती है। प्रेम विवाह की योजना को आप अपने परिजनों के समक्ष रख सकते हैं।

कन्या – आज दांपत्य जीवन में पति पत्नी के बीच आपस में सुख सहयोग बढ़ेगा। आज परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी।

तुला – आज माता से भरपूर सहयोग मिलेगा। आप धार्मिक क्रियाकलापों में सक्रिय भूमिका अदा करेंगे। किसी प्रियजन से कोई शुभ संदेश मिलेगा।

वृश्चिक – आज घर गृहस्ती की समस्याएं सुलझ जाएंगी। प्यार प्रीति का चक्कर चलेगा। अपने प्रेमी जन के साथ कुछ समस्याएं बढ़ सकती है।

धनु – आज प्रेम प्रसंग आदि के क्षेत्र में एक दूसरे के प्रति विश्वास बनेगा। पति-पत्नी के मध्य एक दूसरे के प्रति प्रेम, आकर्षण बना रहेगा।

पढ़ें :- 07 नवम्बर 2026 का राशिफल: शनिवार के दिन इन राशि के लोगों को नौकरी और व्यापार में मिलेंगे लाभ के अवसर

मकर – आज का दिन करियर में लाभ और सफलता से भरा होगा। आज अकस्‍मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है।

कुम्भ – आज भाग्‍य में वृद्धि होगी। बिखरा हुआ कारोबार सही तरीके से समेट लें, हो सकता है। व्यापार और व्यवसाय अच्छा चलेगा।

मीन – आज रुके कार्य संपन्‍न होने से आपको भाग्‍य का साथ मिलेगा। आज आपके भाग्‍य में वृद्धि होने से आपको लाभ होगा।

 

Advertisement