Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 30 मई 2024 का राशिफलः इन राशियों के आज बन सकते हैं बिगड़े हुए काम, भाग्य का मिलेगा साथ

30 मई 2024 का राशिफलः इन राशियों के आज बन सकते हैं बिगड़े हुए काम, भाग्य का मिलेगा साथ

By शिव मौर्या 
Updated Date

30 मई 2024 का राशिफलः गुरुवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, कर्क राशि के लोगों का व्यापार में आय बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे।

पढ़ें :- Tata Harrier – Safari 'Red Dark Edition' : टाटा हैरियर और सफारी का नया 'रेड डार्क एडिशन ' लॉन्च —जानें खासियत

मेष – आज नौकरी में उच्च अधिकारियों से निकटता बढ़ेगी। शासन सत्ता में बैठे व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। व्यापार में नए सहयोगी बनेंगे।

वृष – राजनीति में आपका वर्चस्व स्थापित होगा। आज विद्यार्थियों की अध्ययन में अभिरुचि रहेगी। कोई लंबी यात्रा अथवा विदेश यात्रा पर जाने के संकेत हैं।

मिथुन – कार्य क्षेत्र में आप अपने क्रोध एवं वाणी पर नियंत्रण रखें। रोजगार की तलाश में इधर से उधर भटकना पड़ेगा। आज धैर्य बनाए रखें।

कर्क – व्यापार में आय बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे। अपने ऊपर भरोसा रखें। कार्य क्षेत्र में नए मित्र बनेंगे। धन लाभ होगा।

पढ़ें :- Saptashrungi Mata Temple :  शक्तिपीठ सप्तश्रृंगी माता मांगी गई हर इच्छा करती हैं पूरी , वनवास में प्रभु श्रीराम ने की पूजा

सिंह – आज दिन अधिक शुभ फल कारक रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के साथ नवीन जिम्मेदारी मिलेगी। व्यापार में नए प्रयोग लाभकारी सिद्ध होंगे।

कन्या – आज नवीन व्यापार प्रारंभ कर सकते हैं। आज बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी।

तुला – आज का दिन उत्तम है। व्यापार अच्छा चलेगा। अचानक आर्थिक लाभ होगा। आज जीवनसाथी से तालमेल अच्छे रहेंगे। घर में शांति रहेगी।

वृश्चिक – आज रोजगार की तलाश पूरी होगी। उद्योग धंधे को शुरू कर सकते हैं। शासन सत्ता का लाभ मिलेगा। कार्य क्षेत्र में पिता से सहयोग एवं सानिध्य प्राप्त होगा।

धनु – आज का दिन अधिक सुख उन्नति दायक रहेगा। विरोधी पक्ष की पराजय होगी। जिसके फल स्वरुप कुछ रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

पढ़ें :- BadaMangal 2026 : बचपन में जब ऋषियों ने दिया हुनुमान जी को श्राप, जानें- कैसे मिली श्राप से मुक्ति

मकर – पारिवारिक सदस्य कार्य क्षेत्र में सहयोगी सिद्ध होगा। आज कोर्ट कचहरी के निर्णय आपके पक्ष में आएगा। शेयर लॉटरी के कार्य में सफलता मिलेगी।

कुम्भ – आज का दिन अच्छा है। बाहर जाने की प्लान बना सकते हैं। आज स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज परिवार में शांति रहेगी।

मीन – अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में विलंब होने के योग हैं। किसी विशिष्ट व्यक्ति से अकारण दूरियां बढ़ जाएंगी।

 

Advertisement