Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 01नवम्बर 2025 का राशिफल : शनिदेव की कृपा से मिथुन, तुला सहित इन राशियों का जागेगा भाग्य,पढ़ें अपना राशिफल

01नवम्बर 2025 का राशिफल : शनिदेव की कृपा से मिथुन, तुला सहित इन राशियों का जागेगा भाग्य,पढ़ें अपना राशिफल

By शिव मौर्या 
Updated Date

01नवम्बर 2025 का राशिफल: 1 नवंबर 2025, शनिवार को चंद्रमा के छठे भाव में गुरु और आठवें भाव में कन्या राशि में शुक्र के होने से अधि योग का निर्माण हो रहा है। इस योग के प्रभाव से व्यक्ति को शत्रुओं विजय प्राप्त होती है और कर्जों से छुटकारा मिलता है। माह पहला दिन कई राशियों के लिए बेहद ही शुभ रहने वाला है। मेष राशि के जातकों इस दौरान अपने खर्चों पर कंट्रोल करना होगा। वृष राशि वालों के लिए दिन भागदौड़ भरा रहेगा। मिथुन के लिए यह योग शुभ फल लेकर आया है। इस दौरान अकस्मात धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। वहीं, कर्क को परिश्रम का फल मिलेगा और कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। आइए आचार्य रत्नाकर तिवारी से विस्तार से जानें अपना राशिफल।

पढ़ें :- 5 दिसंबर 2025 का राशिफल :  शशि योग से इन राशियों के बुलंद होंगे सितारे, धन-संपत्ति और करियर में मिलेगी सफलता, देखें अपना राशिफल

मेष – आज कार्यक्षेत्र में नई शुरुआत के योग हैं। रुके हुए काम पूरे होंगे। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा।

वृषभ – धन लाभ की संभावना है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

मिथुन – आज काम में ध्यान रखें, जल्दबाज़ी नुकसान दे सकती है। यात्रा संभव है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी।

कर्क – आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मनचाहा कार्य पूरा होने से प्रसन्नता मिलेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान रखें।

पढ़ें :- Shani Margi 2025 :  न्याय के देवता शनि देव बदलेंगे अपनी चाल , मार्गी होने के साथ ही कई राशियों की बदलेगी किस्मत

सिंह – मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा।

कन्या – आज नया कार्य शुरू करने से पहले सोच-समझकर निर्णय लें। खर्च बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

तुला – आज व्यापार में लाभ के योग हैं। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। परिवार में सौहार्द बना रहेगा।

वृश्चिक – भावनाओं में बहने से बचें। किसी बड़े निर्णय से पहले सलाह लें। प्रेम संबंधों में गलतफहमियाँ दूर होंगी।

धनु – आज धार्मिक यात्रा या पूजा का योग है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। भाग्य का साथ मिलेगा।

पढ़ें :- 02 नवंबर 2025 का राशिफल : मेष, मिथुन समेत इन राशियों की चमकेगी किस्मत, देखें अपना राशिफल

मकर – आज कार्य में विलंब संभव है। क्रोध से बचें। परिवार के बुजुर्गों से सहयोग मिलेगा।

कुंभ – नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। मित्रों से लाभ मिलेगा। किसी पुराने विवाद का अंत संभव है।

मीन – आज प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। मानसिक शांति बनी रहेगी।

Advertisement