30 अक्टूबर 2025 का राशिफल : 30 अक्टूबर गुरुवार को कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है, जिसे गोपाष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। इसके साथ ही चंद्रमा का संचार दिन रात शनि की राशि मकर में होने जा रहा है और इन सबके बीच सूर्य, चंद्रमा और गुरु के बीच केंद्र त्रिकोण योग बन रहा है जो परम प्रभाव और उत्तम संयोग है। साथ ही श्रवण नक्षत्र के संयोग में रवियोग भी बन रहा है। ऐसे में कल के दिन त्रिकोण योग के प्रभाव से वृषभ, कन्या समेत 5 राशियों के जातक रहेगे बेहद भाग्यशाली। तो आइए आचार्य रत्नाकर तिवारी से विस्तार पूर्वक जानते हैं अपना राशिफल।
पढ़ें :- 5 दिसंबर 2025 का राशिफल : शशि योग से इन राशियों के बुलंद होंगे सितारे, धन-संपत्ति और करियर में मिलेगी सफलता, देखें अपना राशिफल
मेष – आज काम में रुचि रहेगी। ऊर्जा में वृद्धि का योग अधिक रहेगा। स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। नए लोगों से मिलने का पूर्ण योग हैं।
वृषभ – आज घरेलू माहौल संतोषजनक रहेगा। परिवार से अच्छा सहयोग मिल सकता है। माता-पिता का भी सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति का विवाद खत्म हो सकता है।
मिथुन- आज मानसिक रूप से सक्रिय रहेंगे, नए विचार आ सकते हैं, उन्हें आज धीरे-धीरे आज़माएँ। आर्थिक लाभ का पूर्ण योग है।
पढ़ें :- 02 नवंबर 2025 का राशिफल : मेष, मिथुन समेत इन राशियों की चमकेगी किस्मत, देखें अपना राशिफल
कर्क- आज भावनात्मक रूप से हल्कापन महसूस कर सकते हैं,सहजता बनाए रखें। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भूमि या वाहन लेने का प्लान कर सकते हैं।
सिंह – आज फैसला लेने में थोड़ी देरी सही हो सकती है ठोस प्लान बनाकर आगे बढ़ें। बच्चों को पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा। परिवार में शांति रहेगी।
कन्या – आज काम में वृद्धि का योग है, लेकिन खर्चों पर निगरानी रखें। शत्रु आपसे परास्त होंगे। पुराने रोग से निजात मिलने का योग है।
तुला- आज सामाजिक संबंधों में संतुलन बनाए रखना ठीक रहेगा। अहंकार न बढ़ने दें। व्यापार सिद्धांत लाभ होगा। किसी नए कार्य को आगे बढ़ा सकते हैं।
वृश्चिक – आज अपनी बात शांतिपूर्वक बोले लोग समझेंगे। आज बहस से बचना बेहतर होगा। वाहन सावधानी से चलाएं चोट लग सकती है।
पढ़ें :- 01नवम्बर 2025 का राशिफल : शनिदेव की कृपा से मिथुन, तुला सहित इन राशियों का जागेगा भाग्य,पढ़ें अपना राशिफल
धनु – आज नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी में निवेश न करें। भाग्य का साथ मिलेगा आर्थिक लाभ हो सकता हैं।
मकर – आज खुद पर भरोसा करें। आज आपकी सच्चाई और परिश्रम सामने आएंगे। नई नौकरी के लिए तलाश कर रहे हैं,आज तलाश पूरी होगी।
कुंभ – आज आराम-विश्राम के लिए समय निकालना फायदेमंद रहेगा; थकान न बढ़ने दें। दिन अच्छा बीतेगा।
मीन- यदि पिछले दिनों कुछ स्थिर नहीं था, आज थोड़ा ठहराव लें। आज नए कदम सोच-समझकर उठाएँ।