Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 27 सितंबर 2023 का राशिफल: इन राशियों के लिए आज के दिन लाभ के दरवाजे खुलेंगे

27 सितंबर 2023 का राशिफल: इन राशियों के लिए आज के दिन लाभ के दरवाजे खुलेंगे

By शिव मौर्या 
Updated Date

27 सितंबर 2023 का राशिफल: बुधवार यानी 27 सितंबर का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए…इन राशि के लोगों को अपने काम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

पढ़ें :- 11 मई 2024 का राशिफलः व्यावसायिक कार्यों में समझदारी से करेंगे काम तो मिलेगी सफलता

मेष – परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। काम में लगन तथा उत्साह बने रहेंगे। मित्रों के साथ प्रसन्नतापूर्वक समय बीतेगा।

वृष – आज स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ मिलेगा। आज व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेंगे। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे।

मिथुन – धैर्य रखें। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

कर्क – आज आत्मसम्मान बना रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा।

पढ़ें :- 10 मई 2024 का राशिफलः इन राशियों को आज मिल सकता है भाग्य का साथ, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

सिंह – आज प्रसन्नतादायक वातावरण रहेगा। नौकरी में चैन महसूस होगा। व्यापार से संतुष्टि रहेगी। संतान की चिंता रहेगी।

कन्या – भौतिक संसाधन जुटाने में धन खर्च होगा। जोखिम न लें। शुभचिंतकों से मदद मिलेगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।

तुला – कामों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जीवनसाथी से सामंजस्य बैठाएं। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें।

वृश्चिक – आज नए लोगों से मुलाकात होने की संभावना है। इनकम में वृद्धि होगी, आज सेहत ठीक रहेगी।

धनु – कार्यप्रणाली में सुधार होगा। आज सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी।

पढ़ें :- 09 मई 2024 का राशिफलः आर्थिक मामलों के हिसाब से इन राशियों का दिन शुभ रहेगा

मकर – आज गूढ़ विद्या में रुचि रहेगी। किसी राजनयिक का सहयोग मिल सकता है। लाभ के दरवाजे खुलेंगे।

कुम्भ – आज करियर संबंधी समस्या दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। आमदनी में वृद्धि तथा उन्नति मनोनुकूल रहेंगे।

मीन – आज कानूनी अड़चन आ सकती है। विवाद न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।

 

Advertisement