Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 07 सितंबर 2023 का राशिफल: इन राशि के कारोबारियों के लिए आज का दिन है खास, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

07 सितंबर 2023 का राशिफल: इन राशि के कारोबारियों के लिए आज का दिन है खास, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

By शिव मौर्या 
Updated Date

07 सितंबर 2023 का राशिफल: गुरुवार यानी 07 सितंबर का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए…इन राशि के छात्रों की करियर को लेकर चल रही समस्या दूर हो सकती है।

पढ़ें :- 16 मई 2024 का राशिफलः इन राशि के लोगों को सक्रियता और सामर्थ्य में वृद्धि बनी रहेगी

मेष – आज का दिन कुछ तनाव भरा रहेगा। किसी काम से बाहर जा सकते हैं। अपने मित्रों से जरूरी चर्चा करेंगे।

वृष – आर्थिक संकट दूर होने की संभावना है। कार्यस्थल पर चल रहा तनाव दूर होगा। अफसरों की मध्यस्थता से संकट टलेंगे।

मिथुन – आज किसी को उधार न दें। वापस मिलने की गारंटी नहीं है। परिवार के लिए जरूरी खरीददारी करेंगे। संभलकर खर्च करें।

कर्क – युवाओं को आज अच्छी खबर मिलेगी। करियर को लेकर चल रही समस्या दूर हो सकती है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

पढ़ें :- 15 मई 2024 का राशिफलः इन राशि के लोग स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें

सिंह – विवाहयोग्य जातकों के लिए रिश्ते की सूचना मिल सकती है। अपने काम को अधूरा न छोड़ें। कारोबारियों को लाभ होगा।

कन्या – आज आलोचना का शिकार हो सकते हैं। किसी काम में आलस्य न करें। आज युवाओं का दिन अच्छा रहेग।

तुला – आज का दिन सामान्य रहेगा। काफी दिनों से चल रही समस्या दूर होगी। आज कुछ नयापन महसूस करेंगे।

वृश्चिक – अनजान लोगों से सावधान रहें। आज महत्वपूर्ण वस्तु गुम होने की संभावना है। गुप्त बातों का खुलासा न करें।

धनु – आज सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। सोचे हुए काम पूरे होंगे। किसी करीबी की मदद मिलेगी।

पढ़ें :- 13 मई 2024 का राशिफलः सोमवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी कृपा, पूरे होंगे सभी काम

मकर – प्रबुद्ध लोगों से मुलाकात का लाभ मिलेगा। किसी बहस में न पड़े। आज राजनीतिक लोगों को लाभ होगा।

कुम्भ – आध्यामिकता की ओर रूझान होगा। वाहन, मकान खरीदने का प्लान बना सकते है। सगे-संबंधियों से मुलाकात होगी।

मीन – मान-सम्मान बढ़ेगा। आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। वित्तीय लेनदेन सावधानी से करें।

आचार्य रत्नाकर तिवारी—7052589999

Advertisement