Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Make Pure Desi Ghee at Home: दूध से निकली मलाई से घर में ऐसे बनाएं सौ प्रतिशत शुद्ध देशी घी, पढ़े पूरा तरीका

Make Pure Desi Ghee at Home: दूध से निकली मलाई से घर में ऐसे बनाएं सौ प्रतिशत शुद्ध देशी घी, पढ़े पूरा तरीका

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

How to Make Pure Desi Ghee at Home:  मार्केट के डिब्बा बंद या पैकेट में आने वाले देशी घी की शुद्धता पर भरोसा करना जरा मुश्किल होता है। ऐसे में अपने हाथों और घर की बनी चीज पर ही भरोसा जताया जा सकता है। क्योकि आज कल हर चीज मिलावट और उसे लंबे समय तक ताजा दिखाने के लिए इस्तेमाल जाने वाले केमिकल के कारण सेहतो को नुकसान पहुंचाता है।

पढ़ें :- Cashew Almond Kulfi: घर में इस तरह बनाएं काजू बादाम कुल्फी, गर्मी से मिलेगी राहत, बच्चे भी खाकर होंगे खुश

आज हम आपको दूध से निकलने वाली मलाई से घर पर दी शुद्ध देशी घी बनाने का तरीका बताने जा रहे है। आप डेली रात में दूध को पका कर ठंडा होने के बाद फ्रिज में रख दें। सुबह जब उठें तो इसी मलाई को किसी ढक्कन बंद स्टील के बर्तन में जमा करते रहे है।

जब एक हफ्ते बाद या दस से बाहर दिन के बाद जब मलाई एकट्ठा हो जाएं तो इसे निकाल लें। घी निकालने से तीन से पांच घंटे पहले मलाई को नार्मल तापमान पर रखें। फिर इसे ग्राइंडर की हेल्प से मैश करें।

आप साफ हाथों का इस्तेमाल करें। जब मक्खन और पानी अलग हो जाए तब मक्खन के गोले बनाकर एक तरफ रख लें। अब कढ़ाई में मक्खन के गोले रखें और फिर आंच को गर्म करें। फिर मक्खन पिघल जाएगा।

इसे बीच बीच में चलाते रहे। सात से दस मिनट में आपको घी बनता नजर आने लगेगा। फिर इसे छानकर घी को निकाल लें। बची मलाई को आप चीनी मिक्स करके पराठा बना सकते हैं।

पढ़ें :- Crispy Corn Recipe: बच्चे कर रहे हैं खाने की जिद, तो घर में ही ऐसे बनाएं क्रिस्पी कॉर्न
Advertisement