Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. How to make coconut chutney: घर में ऐसे बनाएं टेस्टी नारियल की चटनी, ये है इसकी रेसिपी

How to make coconut chutney: घर में ऐसे बनाएं टेस्टी नारियल की चटनी, ये है इसकी रेसिपी

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

साउथ इंडियन डिश के दीवानों की कमी नहीं। इडली, डोसा आदि को लोग बड़े चाव से खाना पंसद करते है। यह टेस्टी के साथ साथ हेल्दी भी होता है। वहीं इसके सर्व होने वाली नारियल की चटनी के क्या कहने। मुंह में जाते है जुबान का स्वाद बढ़ा देती है।

पढ़ें :- Video-सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी, बोले- ओमप्रकाश राजभर बीजेपी में इसलिए गये हैं क्योंकि वो योगी जी को 2027 में खुद मंदिर तक पहुंचाएंगे

आज हम आपको घर में एकदम होटल रेस्टोरेंट जैसी नारियल की चटनी बनाने का तरीका बताने जा रहे है। जिसे एक बार बनाएं तो बार बार बनाने का मन करेगा। तो चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी।

नारियल की चटनी बनाने के लिए जरुरी सामान

हाफ कप नारियल कद्दूकस किया हुआ
अदरक,
एक स्पून भुनी हुई मूंगफली,
4 लहसुन की कलियां,
2 कटी हुई हरी मिर्च
नमक
2 स्पून नींबू का रस
1/4 स्पून राई
6 करी पत्ते

नारियल की चटनी बनाने का तरीका

पढ़ें :- पेपर लीक मुद्दे पर अखिलेश ने मोदी सरकार को घेरा, बोले-जब बीमारी रूट में है तो फ्रूट के इलाज से कोई नहीं मानने वाला,‘नो फास्ट ट्रैक, बीजेपी गो बैक’

नारियल की चटनी बनाने के लिए आपको नारियल को कद्दूकस कर लगभग हाफ कप नारियल निकाल लेना है। अब मिक्सर में कसे हुए नारियल के साथ थोड़ी सी अदरक, एक स्पून भुनी हुई मूंगफली, 4 लहसुन की कलियां, 2 कटी हुई हरी मिर्च और नमक भी डाल दें।

अब इन सभी चीजों को अच्छी तरह से पीस लीजिए। इसके बाद आपको मिक्सर में 2 स्पून नींबू का रस और 4 स्पून पानी एड कर इस पेस्ट को एक बार फिर से ग्राइंड कर लें।अगर आपको गाढ़ी नारियल की चटनी पसंद नहीं है तो आप इसमें पानी मिक्स कर इसे पतला भी बना सकते हैं।

इसके बाद आपको एक पैन में तेल गर्म कर इसमें 1/4 स्पून राई और 6 करी पत्ते डालकर नारियल की चटनी के लिए तड़का बना लेना है। अब आप इस तड़के को नारियल की चटनी के ऊपर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए। आप इस चटनी को कई डिश के साथ सर्व कर सकते हैं। लेकिन नारियल की चटनी को खाने का असली मजा डोसे या फिर इडली के साथ ही आता है।

Advertisement