Homemade hair serum: हेल्दी और चमकते हुए बाल दूर से ही लोगो का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते है। हेयर सीरम न सिर्फ बालों को सॉफ्ट बनाते बल्कि डैमेज होने से भी बचाते है। आज हम आपको घर में ही हेयर सीरम बनाने का तरीका बताने जा रहे है जिसे आप बालों को हेल्दी बनाएं रख सकते है।
पढ़ें :- '2028 ओलंपिक्स में गोल्ड मेडल जीतना हमारा अगला टारगेट...' वर्ल्ड चैंपियन कप्तान सूर्य कुमार यादव का ऐलान
हेयर सीरम बनाने के लिए एलोवेरा जेल और रोजमेरी ऑयल की कुछ बूंदों को मिलाकर बना सकती है। इसके लिए एक बाउल में पानी डालकर उसमें एलोवेरा जेल और रोजमेरी ऑयल कुछ बूंदे मिला लें। अब इसे बालों पर स्प्रे करके हल्के हाथों से मसाज करें। इससे बालों में चमक आएगी और बालों का टुटना कम होगा।
इसके अलावा आप मेथी दाना और कलौंजी से भी हेयर सीरम बना सकती है। इसके लिए गुनगुने पानी में एक चम्मच मेथी दाना, एक चम्मच कलौंजी, कटा हुआ प्याज और चार से पांच लौंग को डालकर रख लें। इसे चार से पांच घंटे तक ऐसे ही रखा रहने दें। फिर छानकर स्प्रे बोतल में भरकर रख दें। फिर बालों की जड़ों में लगाएं।
होममेड हेयर सीरम लगाने से स्कैल्प हाइड्रेट होती है और बालों का टूटना कम होता है। साथ ही हेयर ग्रोथ अच्छी होती है। बालों को उलझने से बचाता है और चमक को बरकरार रखता है। साथ ही कम उम्र में सफेद हो रहे बालों की समस्या से भी बचाता है।