Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. How to make laddus with malai: दूध की बची हुई मलाई से ऐसे बनाएं टेस्टी लड्डू, इसे बनाना है बहुत आसान

How to make laddus with malai: दूध की बची हुई मलाई से ऐसे बनाएं टेस्टी लड्डू, इसे बनाना है बहुत आसान

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आज हम आपको दूध की बची हुई मलाई से लड्डू बनाने का तरीका बताने जा रहे है। इसे आप मीठा खाने की क्रेविंग को शांत कर सकते है। घर में अचानक मेहमान आ गए हो तो भी आप इस मिठाई को झटपट बना कर सर्व कर सकते है। बिना किसी झंझट के आसानी से तैयार होने वाली मिठाई है। तो चलिए जानते हैं मलाई लड्डू बनाने का तरीका।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

मलाई लड्डू बनाने के लिए जरुरी सामग्री

दो लीटर फुल क्रीम दूध
केसर 8-10 रेशे
इलायची पाउडर दो चम्मच
पिस्ता बारीक कटा हुआ
चीनी ढाई कप

मलाई लड्डू बनाने का ये है तरीका

मलाई लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक लीटर दूध को गैस पर चढ़ाएं और उबाल आने दें। जैसे ही उबाल आए तो इसमे नींबू या विनेगर डालकर इसे फाड़ लें।मलमल के कपड़े में फटे दूध को निकाल कर छानने के लिए रख दें।अब दूसरी तरफ कढ़ाही में एक लीटर दूथ पलटें और इसे गर्म करें।

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

तेज आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि ये गाढ़ा होकर रबड़ी के रूप में ना आ जाए।ध्यान रहे कि धीमी आंच ना करें नहीं तो दूध का रंग लाल होने लगेगा तो मलाई लड्डू जैसा नहीं दिखेगा।दूध के गाढ़ा होने के बीच में ही फटे हुए दूध को अच्छी तरह से निचोड़कर प्लेट में निकाल लें और हाथों से मैश कर लें।

जब दूध गाढ़ा हो जाए तो इसमे फटे दूध को मिला दें। अच्छी तरह से मिक्स करें।चीनी डालें और चलाएं।जब चीनी अच्छी तरह से मिक्स होकर गल जाए मिक्सचर गाढ़ा ठोस होने लगे तो इलायची पाउडर डालें और गैस बंद कर दें। अच्छी तरह चलाते हुए सुखाएं।तैयार मिक्सचर से गोल-गोल लड्डू बना लें। ऊपर से केशर और पिस्ता लगाकर सजाएं।बस तैयार है टेस्टी मलाई लड्डू।

Advertisement