Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. ग्लोबल मार्केट में  Huawei nova 16s Pro लॉन्च , जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

ग्लोबल मार्केट में  Huawei nova 16s Pro लॉन्च , जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

By अनूप कुमार 
Updated Date

Huawei nova 16s Pro :  चाइनीज कंपनी हुआवई ने ग्लोबल मार्केट में अपनी नोवा सीरीज के दो नए स्मार्टफोन Huawei nova 16s और Huawei nova 16s Pro लॉन्च किए हैं। ये दोनों मोबाइल इंडोनेशिया में पेश हुए हैं। आइये जानते हैं स्मार्टफोंस की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी।

पढ़ें :- Vivo का नया 5G स्मार्टफोन 'Vivo S2 FE 5G' लॉन्च, 10,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा दमदार परफॉर्मेंस

स्पेसिफिकेशन्स

डुअल रियर कैमरा सपोर्ट
फोटोग्राफी के लिए हुआवई नोवा 16एस 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.9 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा विजन मेन कैमरा दिया गया है जो एफ/2.6 अपर्चर वाले 50 मेगापिक्सल RYYB Periscope Telephoto सेंसर के साथ मिलकर काम करता है।

डिस्प्ले
Huawei nova 16s को 2800 × 1280 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.68-इंच की FHD+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है और Huawei nova 16s Pro में 2856 × 1320 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.84-इंच की 1.5K स्क्रीन दी गई है। वा 16एस में 5500nits और नोवा 16एस प्रो में 6000nits ब्राइटनेस दी गई है।

बैटरी
पावर बैकअप के लिए Huawei nova 16s और Huawei nova 16s Pro स्मार्टफोंस को 7,000एमएएच बैटरी से लैस कर मार्केट में उतारा गया है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 100W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है।
चिपसेट
हुआवई के नए स्मार्टफोन EMUI 16 पर लाए गए हैं। प्रोसेसिंग के लिए नोवा 16एस में Huawei Kirin 8020 चिपसेट दिया गया है जो 2.29GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

पढ़ें :- vivo X500 Series : इस दिन लॉन्च होंगे vivo X500 और vivo X500 Pro Max , जानें चिपसेट और कैमरा

ऑक्टा-कोर प्रोसेसर
वहीं नोवा 16एस प्रो 5जी फोन को 2.50GHz टॉप क्लॉक स्पीड वाले Kirin 9010S ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लाया गया है। ये दोनों ही 12GB RAM वाले 5G फोन है जो 256GB मेमोरी सपोर्ट करते हैं।

Advertisement