Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड वाली Huawei की स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, 14 दिन तक चलेगी बैटरी

100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड वाली Huawei की स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, 14 दिन तक चलेगी बैटरी

By Abhimanyu 
Updated Date

Huawei Watch GT 5 Pro Specifications and Price Details: हुवावे ने Huawei Watch GT 5 के बाद अपनी लेटेस्ट स्मार्टवॉच Watch GT 5 Pro को भारत में लॉन्च कर दिया है। नई स्मार्टवॉच केवल 1.43 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ 46 मिमी मॉडल में उपलब्ध है। कंपनी ने इसे ब्लैक सिलिकॉन स्ट्रैप के साथ स्पोर्ट्स एडिशन, मेटल स्ट्रैप, टाइटेनियम और सिरेमिक फिनिश के साथ टाइटेनियम वर्जन में पेश किया है। आइये, नई हुवावे स्मार्टवॉच के स्पेसिफिकेशन और प्राइस डिटेल्स पर एक नजर डाल लेते हैं-

पढ़ें :- OPPO Reno 17 Pro : 9 नवंबर को लॉन्च होंगे OPPO के ये फोन, जानें कैमरा और डिस्प्ले के साथ कीमत

Huawei Watch GT 5 Pro के प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो नई स्मार्टवॉच में 466 × 466 पिक्सल और 326 PPI के साथ 1.43 इंच AMOLED कलर स्क्रीन दी गयी है और होम बटन (रोटेटिंग क्राउन) और साइड बटन दिये गए हैं। वॉच का डाइमेंशन 46.3 × 46.3 × 10.9mm और वज़न 53 ग्राम (स्ट्रैप को छोड़कर) हैं। यह एक्सेलेरोमीटर सेंसर, जायरोस्कोप सेंसर, मैग्नेटोमीटर सेंसर, ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर, बैरोमीटर सेंसर, तापमान सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, ECG सेंसर और डेप्थ सेंसर के साथ आती है। नई हुवावे वॉच में 100+ स्पोर्ट्स मोड दिये गए हैं, जिसमें गोल्फ़, डाइविंग, ट्रेल रन जैसे प्रो स्पोर्ट्स मोड भी शामिल हैं। स्मार्टवॉच में HUAWEI ऐप गैलरी के ज़रिए ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।

नई हुवावे स्मार्टवॉच में ECG एनालिसिस, फीमेल हेल्थ और स्लीप एनालिसिस जैसे हेल्थ फीचर्स दिये गए हैं। यह स्मार्टवॉच Android 9.0 से ऊपर या iOS 13.0 से बाद के वर्जन के साथ काम करती है। यह BT5.2 और BR + BLE को सपोर्ट करता है, L1: GPS + GLONASS + GALILEO + BDS + QZSS, L5: GPS + GALILEO + BDS + QZSS, NFC जैसे फीचर्स मौजूद हैं। डिवाइस 5 ATM, IP69K रेटेड है। कॉल करने के लिए स्पीकर और माइक दिया गया है। बैटरी लाइफ़ की बात करें तो इसमें मैक्सिमम यूज के लिए 14-दिन की बैटरी लाइफ, रेगलुर यूज के लिए 9-दिन की बैटरी लाइफ़, ऑलवेज ऑन डिस्प्ले इनेबल होने पर 5-दिन की बैटरी लाइफ़ मिलती है।

Huawei Watch GT5 Pro की कीमत की बात करें तो नई स्मार्टवॉच की कीमत ब्लैक सिलिकॉन स्ट्रैप वाले स्पोर्ट्स एडिशन के लिए 29,999 रुपये और टाइटेनियम स्ट्रैप वाले क्लासिक एडिशन की कीमत 39,999 रुपये है। ये डिवाइस फ्लिपकार्ट और अमेज़न पर पहले से ही बिक्री के लिए उपलब्ध है।

पढ़ें :- Samsung Galaxy A38 के फीचर्स लीक , जानें बैटरी और कैमरा सेटअप
Advertisement