Huge fire broke out in slums: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद शहर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां शनिवार की सुबह झुग्गियों में भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में जुटी है।
पढ़ें :- राम मंदिर में उपराष्ट्रपति पहला दीप प्रज्वलित कर करेंगे दीपोत्सव का शुभारंभ, पहली बार होगा अयोध्या दौरा
गाजियाबाद के इंदिरापुरम के मकनपुर इलाके में शनिवार की सुबह झुग्गियों में आग लग गई। आग से बचने के लिए लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए और अपने कीमती सामानों को बचाने का प्रयास करने लगे।
आग इतनी भीषण थी कि दूर-दूर तक उसकी लपटें दिखाई देने लगीं। घरों में रखे कई सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गए। किसी ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। इसके बाद दमकल की 10 गाड़ियों सहित टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई।झुग्गियों में रह रहे लोगो को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।