Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘मैं सरकार से गुजारिश करती हूं कि मेरे पति को ईरान से सुरक्षित वापस लाया जाए…’ प्रयागराज के नौसेना नाविक की पत्नी ने लगाई गुहार

‘मैं सरकार से गुजारिश करती हूं कि मेरे पति को ईरान से सुरक्षित वापस लाया जाए…’ प्रयागराज के नौसेना नाविक की पत्नी ने लगाई गुहार

By Abhimanyu 
Updated Date

Prayagraj: अमेरिका-इजरालय और ईरान के बीच युद्ध ने दुनियाभर के देशों की चिंताएं बढ़ा रखी है। इस युद्ध की वजह से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कई शिप फंसे हुए हैं। इस बीच, प्रयागराज के मर्चेंट नेवी सेलर सनी कुमार पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच युद्ध क्षेत्र में फंस गए हैं। परिवार ने सरकार से उन्हें तुरंत बचाने की अपील की है। सनी की पत्नी ने कहा कि उनकी अपने पति से बात हुई थी उन्होंने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

पढ़ें :- हम अपनी राजनीतिक ताकत पहचान लें तो लाखों सरकारी नौकरियां सीधे निषाद-कश्यप समाज के नौजवानों के घरों में होंगी: संजय निषाद

पीटीआई से बातचीत में नौसेना नाविक सनी कुमार की पत्नी विनीता ने कहा, “मेरे पति, सनी कुमार, मर्चेंट नेवी में काम करते हैं और अभी ईरान में फंसे हुए हैं। उन्हें गए हुए लगभग दस महीने हो चुके हैं, और पहले हम नियमित रूप से, लगभग हर दिन बात करते थे… आखिरी बार मेरी उनसे बात परसों हुई थी, और उन्होंने बस इतना कहा था कि ‘मैं ठीक हूँ’।” विनीता ने आगे बताया कि उससे कुछ दिन पहले, उन्होंने मुझसे गुज़ारिश की थी कि मैं भारत सरकार से अपील करूँ कि किसी तरह उन्हें ईरान से बाहर निकाला जाए और भारत वापस लाया जाए। मैं भारत सरकार से गुज़ारिश करती हूँ कि मेरे पति को सुरक्षित वापस लाया जाए।”

Advertisement