नई दिल्ली। भारत और अमेरिकी ट्रे़ड डील (India-US Trade Deal) फ्रेम वर्क जारी होने के बाद से सियासी बयानबाजी अपने चरम पर है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) का एक पुराना वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें ट्रंप कह रहे हैं कि मोदी एक महान व्यक्ति हैं। और वह ट्रंप से प्यार करते हैं। खैर मैं प्यार शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहता। मैं मोदी का राजनीतिक करियर बर्बाद नहीं करना चाहता।
पढ़ें :- भारतीय राजनीति में पीएम मोदी ने रचा इतिहास, देश के सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने का बनाया रिकॉर्ड
इसी बीच मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी (Congress State President Jitu Patwari) ने एक्स पर वीडियो शेयर कर लिखा कि अमेरिकी राष्ट्रपति का यह दावा कि वह भारतीय पीएम मोदी (PM Modi) का राजनीतिक करियर खत्म कर सकते थे, एक बहुत ही चिंताजनक बयान है। जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने कहा कि एक ऐसे ट्रेड डील के तुरंत बाद, जिसने भारत के हितों से समझौता किया, यह गंभीर सवाल खड़े करता है।
The American President claiming he could have destroyed Indian PM Modi’s political career is a deeply concerning statement. Coming immediately after a trade deal that compromised India’s interests, it raises serious questions.
– Did Trump arm twist PM Modi into signing the trade… pic.twitter.com/wNIPx89Ji4
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) February 9, 2026
पढ़ें :- बंगाल फतह के मिशन पर BJP: PM Modi की 14 रैलियां, शाह-योगी भी मैदान में, चुनावी घमासान तेज
उन्होंने कहा कि क्या ट्रंप ने पीएम मोदी (PM Modi) पर दबाव डालकर ट्रेड डील पर साइन करवाए? क्या एपस्टीन फाइलों (Epstein Files) में प्रधानमंत्री और उनके मंत्रियों के नाम होने की वजह से ट्रंप उनका करियर खत्म कर सकते थे? क्या प्रधानमंत्री किसी दबाव में हैं, और क्या अब PMO अमेरिकी राष्ट्रपति चला रहे हैं? जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने कहा कि ट्रेड डील और एपस्टीन फाइलों (Epstein Files) दोनों पर प्रधानमंत्री और उनके मंत्रियों की चुप्पी गंभीर चिंताएं पैदा करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को आगे आकर जवाब देना चाहिए।
नरेंद्र मोदी कॉम्प्रोमाइज्ड हैं
कांग्रेस पार्टी भारत अमेरिका के बीच ट्रेड डील का फ्रेमवर्क जारी होने के बाद लगातार पीएम पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा कि नरेंद्र मोदी कॉम्प्रोमाइज्ड हो चुके हैं। उन्होंने पोस्ट करते हुए पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर साझा की।
डॉ. कंचना यादव बोलीं- मैं देश नहीं झुकने दूँगा कहां गया यह डायलॉग?
पढ़ें :- मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत को बड़ी राहत: LPG जहाज सुरक्षित पहुंचा, सरकार ने दी सप्लाई को लेकर बड़ी अपडेट
राष्ट्रीय जनता दल की प्रवक्ता डॉ. कंचना यादव ने एक्स पोस्ट पर वीडियो शेयर कर लिखा कि मैं मोदी का राजनीतिक करियर खत्म नहीं करना चाहता। अब तो हमारे देश के प्रधानमंत्री जवाब दे दें। जवाब न देना कायरता की निशानी है, वो देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। मैं देश नहीं झुकने दूँगा कहां गया यह डायलॉग?
"मैं मोदी का राजनीतिक करियर खत्म नहीं करना चाहता।"
अब तो हमारे देश के प्रधानमंत्री जवाब दे दें। जवाब न देना कायरता की निशानी है, वो देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
“मैं देश नहीं झुकने दूँगा” कहाँ गया यह डायलॉग? pic.twitter.com/0ONZGrtGFd
— Dr. Kanchana Yadav (@Kanchanyadav000) February 8, 2026
पढ़ें :- रुपये के कमजोर होने से बढ़ेगी महंगाई, चुनाव के बाद पेट्रोल-डीज़ल और LPG की कीमतें भी बढ़ा दी जाएंगी: राहुल गांधी
ट्रंप मोदी को ब्लैकमेल कर रहा?
क्या डोनाल्ड ट्रम्प मोदीजी को ब्लैकमेल कर रहा है?
मोदीजी, इस आदमी को डाँट दीजिए.
इसे बताइये कि आप फ़क़ीर हैं. आपका राजनीतिक करियर ख़राब करना इसके वश की बात नहीं है.
आज ही डाँटियेगा. pic.twitter.com/fx0bhE28az
— Neha Singh Rathore (@nehafolksinger) February 9, 2026
पढ़ें :- पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से होर्मुज के मुद्दे पर की बात! देश पर हो रहे हमलों की निंदा भी की
लोकगायिका नेहा सिंह राठौड़ ने भी पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने वारयल वीडियो को X पर पोस्ट करते हुए लिखा, क्या डोनाल्ड ट्रम्प मोदी को ब्लैकमेल कर रहा है? मोदी जी, इस आदमी को डांट दीजिए। इसे बताइये कि आप फकीर हैं। आपका राजनीतिक करियर खराब करना इसके वश की बात नहीं है। आज ही डांटियेगा।