EC Rift News : भारत चुनाव आयोग में मतभेद की खबरों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और भाजपा को विपक्ष के निशाने पर ला दिया है। विपक्षी दल इस रिपोर्ट को आधार बनाकर भाजपा पर ज्ञानेश कुमार के साथ मिलकर चोरी करके लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया है। इसी कड़ी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज़ कसते हुए कहा कि ‘मुँह नुचुआ’ तो सुना था अब ‘चुनाव मुचुआ’ आ गये।
पढ़ें :- BJP सरकार की विदाई का आ गया समय, उन्हें अब तय करना है कि स्पेन जाना है या वेनिस: अखिलेश यादव
दरअसल, ‘मुँह नुचुआ’ की कहानी साल 2002 की गर्मियों में यूपी और बिहार के इलाकों में फैली एक सनसनीखेज अफवाह थी, जिसने लाखों लोगों में दहशत फैला रखी थी। जिसमें दावा किया गया कि रात में एक अजीबोगरीब या उड़ने वाली चीज आती है और लोगों का मुंह नोचकर चली जाती है। अब अखिलेश ने मुख्य चुनाव आयुक्त को शॉर्ट-फॉर्म में लिखकर ‘मु +चु + आ = मुचुआ’ लिखकर कथित वोट चोरी का आरोप लगाया है। सपा प्रमुख ने लिखा, ‘‘मुँह नुचुआ’ तो सुना था अब ‘चुनाव मुचुआ’ आ गये हैं।’
‘मुँह नुचुआ’ तो सुना था अब ‘चुनाव मुचुआ’ आ गये हैं।
अब एक देश का एक मत
भ्रष्ट ‘मुचुआ’ दें त्यागपत्र!… बाक़ी मतलब समझने के लिए जेन ज़ी और जागरूक हो चुकी जनता बहुत समझदार है।
पढ़ें :- अखिलेश पर निशाना साधते हुए सीएम योगी बोले- हमारी नियुक्ति-पत्र वितरण की गति को सैफई सिंडिकेट गिन नहीं पाएगा
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 24, 2026
पूर्व सीएम अखिलेश ने बिना किसी का नाम लिए इशारों-इशारों में ‘ज्ञानेश कुमार’ से इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने आगे लिखा, ‘अब एक देश का एक मत भ्रष्ट ‘मुचुआ’ दें त्यागपत्र! … बाक़ी मतलब समझने के लिए जेन ज़ी और जागरूक हो चुकी जनता बहुत समझदार है।’