बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान फिल्म नादानियां से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे है। 05 मार्च बुधवार को इब्राहिम का बर्थ डे और उनकी पहली फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी। इब्राहिम अली खान ने इस साल अपना बर्थडे फिल्म की स्क्रीनिंग पर सेलिब्रेट किया है।
पढ़ें :- राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने दी चेतावनी, कहा- संघर्ष लंबा खिंचा तो एंटी- मिसाइल रक्षा प्रणालियों पर पड़ेगा असर
इस खास मौके पर इब्राहिम के साथ उनकी बहन और एक्ट्रेस सारा अली खान भी मौजूद थी। वो हमेशा से इब्राहिम की चियरलीडर रही हैं। नादानियां की स्क्रीनिंग पर इब्राहिम का बर्थडे सेलिब्रेट किया गया। इस दौरान सारा और इब्राहिम दोनों ब्लैक आउटफिट में नजर आए।
इब्राहिम ने स्क्रीनिंग पर केक काटा और पैपराजी के साथ बर्थडे सेलिब्रेट भी किया। इब्राहिम ने अपनी को-स्टार खुशी कपूर को भी केक खिलाया। खुशी पिंक कलर की आउटफिट में बहुत प्यारी लग रही थीं। नादानियां की स्क्रीनिंग पर कई बॉलीवुड स्टार्स पहुंच थे।
पढ़ें :- अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत को बताया नरक का द्वार, कांग्रेस बोली- मोदी का ट्रैक-रिकॉर्ड देख यही उम्मीद है कि ट्रंप के आगे कुछ बोल पाएंगे
जिन्होंने फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर इसका रिव्यू भी किया है। इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर की फिल्म नादानियां 7 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। ये एक लव स्टोरी है।