घर में अचानक मेहमान आ गए हो या फिर चाय के साथ कुछ खाने का मन कर रहा हो तो टेस्टी ब्रेड की कचौड़ी ट्राई कर सकती है। खाने में लाजवाब बच्चों और बड़ों को भी खूब पसंद आएगी।
पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम
आटे या मैदे की कचौड़ी तो आपने खूब खायी होगी,लेकिन ब्रेड की कचौड़ी एकदम अलग है। ब्रेड की कचौड़ी चाय के स्वाद को भी दोगुना कर देगी। आप इसे ब्रेकफास्ट में भी ट्राई कर सकती है।
ब्रेड कचौड़ी बनाने के लिए सामग्री
सफेद उड़द की दाल
जीरा सौंफ धनिया और काली मिर्च
प्याज और हरी मिर्च
धनिया पत्ता
अदरक और लहसुन
उबला आलू
लाल मिर्च, हल्दी और धनिया
नमक
आमचूर पाउडर या नींबू का रस
ब्रेड
पानी
तेल
ब्रेड कचौड़ी बनाने का तरीका
पढ़ें :- Sooran Health Benefits : इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व
ब्रेड कचौड़ी बनाने के लिए सबसे पहले सफेद उड़द की दाल को भिगोकर रख दें। फिर प्याज, हरी मिर्च, धनिया पत्ती और लहसुन आदि को काटकर रख लें। 2 आलू उबालकर रख लें। अब आपको करना ये है कि जीरा सौंफ धनिया और काली मिर्च को कूटकर पीस लें ।
एक पैन लें और इसमें तेल डालकर गर्म कर लें। इसे तेल में सौंफ धनिया और काली मिर्च का तड़का लगाएं। इसमें अदरक और लहसुन डाल लें फिर इसमें हरी मिर्च काटकर डाल लें। उड़द की दाल और आलू को मैश करके इसमें डाल लें।
अब इसमें लाल मिर्च, हल्दी और धनिया मिलाएं। हल्का पानी छिड़क कर ढककर भाप से पकाएं। नमक और आमचूर पाउडर मिलाएं। ये न हो तो नींबू का रस मिलाएं। सबको मिक्स कर लें। इसके बाद गैस ऑफ करें और धनिया पत्ता डालकर सजा लें।