समय बेसमय खाना पीना और देर से सोना और देर से उठना जैसी खराब जीवनशैली और स्ट्रेस व अन्य कारणों से बाल डैमेज होने लगते हैं। जिसकी वजह से बाल टूटने लगते है। बालों में हाथ लगाते ही बालों का गुच्छा हाथ आ जाते है। ऐसेमें आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे खाने से न सिर्फ बालों का झड़ना कम होगा और बाल मजबूत होगे।
पढ़ें :- VIDEO : प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग के दौरान ब्लैक डायमंड फेस मास्क में नजर आईं, जानें इस मास्क की कीमत क्यों ट्रेंडिंग है?
ड्राई फ्रूट्स के लड्डू अधिकतर घरों में जरूर बनते हैं। ऐसे में इस बार आप बादाम को रोस्ट करके इसका पाउडर बना लें। इसमें घी और गुड़ मिलाएं और इनके लड्डू तैयार कर लें, रोज सुबह एक लड्डू खाने से आपके शरीर को प्रोटीन मिलता है, जिससे बाल मजबूत होते हैं।
फ्लेक्स सीड्स यानी कि अलसी के बीज भी जरूरी मिनरल्स और विटामिन से भरपूर होते हैं, इसका रोजाना सेवन करने से बालों की लंबाई बढ़ती है और मैग्नीशियम बालों को झड़ने से रोकता है। आप मुट्ठी पर फ्लेक्स सीड्स को ड्राई रोस्ट कर लें और रोज सुबह इसका सेवन करें।
खाने में मीठी शकरकंद पोटेशियम और मैग्नीशियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है और यह दोनों ही बालों की मजबूती के लिए बहुत ज्यादा जरूरी होते हैं। ऐसे में आप उबले हुए शकरकंद का सेवन कर सकते हैं या शकरकंद से कोई व्यंजन भी बना सकते हैं।
सोयाबीन की ढेरों वैरायटी होती है, जिसमें सोया चंक्स से लेकर सोया पनीर या सोया मिल्क जैसी कई चीज होती हैं इन्हें अपनी डाइट में शामिल करने से प्रोटीन भरपूर मात्रा में मिलता है और बालों की जड़े मजबूत होती है। ऐसे में आप सोया ग्रेन्यूल्स, सोया मिल्क और अन्य चीजों का सेवन जरूर करें।
पढ़ें :- ब्लड प्रेशर के लिए रामबाण हैं ये योग, अपनी दिनचर्या में शामिल कर स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ाएं कदम
मखाने में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और कैल्शियम पाया जाता है, जो बालों की मजबूती और ग्रोथ के लिए बहुत ज्यादा जरूरी होता है। ऐसे में आप एक मुट्ठी मखाने को थोड़े से घी में रोस्ट करें, इसमें काला नमक और काली मिर्च डालें और इसका सेवन नाश्ते के रूप में करें, इससे बालों को मजबूती मिलती है और बाल लंबे होते हैं।